नगर पालिका मजदूर संघ ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा
सारनी। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध नगर पालिका मजदूर संघ ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। 28 मई 2025 को मुख्यमंत्री महोदय डॉक्टर मोहन यादव के सारणी नगर आगमन पर भारतीय मजदूर संघ द्वारा कर्मचारी की मांगों को लेकर उन्हें ज्ञापन सोपा गया विनियमित कर्मचारी एवं दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियतिकरण करने एवं कर्मचारियों के पदोन्नति एवं अन्य समस्याओं के निराकरण हेतु मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन सोपा गया और कर्मचारियों की समस्या से अवगत कराया गया
इसमें भारतीय मजदूर संघ के पंजाब राव जी गायकवाड जिला महामंत्री , हरिओम कुशवाहा स्थानीय निकाय प्रदेश प्रभारी ,के के भावसार जिला अध्यक्ष नगर पालिका मजदूर संघ , नगर पालिका मजदूर संघ एवं भारतीय मजदूर संघ के अन्य सदस्य शामिल रहे।
द्वारा – नगर पालिका मजदुर संघ।







