विधायक को अनुकंपा आश्रितो ने मुख्य मंत्री से मिलने के लिए सौपा ज्ञापन

विधायक को अनुकंपा आश्रितो ने मुख्य मंत्री से मिलने के लिए सौपा ज्ञापन, आमला सारणी विधानसभा क्षेत्र के विधायक योगेश पंडाग्रे के सारणी आगमन पर, ऊर्जा विभाग के अनुकंपा आश्रितों ने विधायक महोदय जी को मुख्यमंत्री के नाम से अनुकंपा नियुक्ति हेतु ज्ञापन दिया, एवं विधायक महादेव जी से निवेदन किया कि 28 मई को सारणी क्षेत्र में आगमन माननीय मुख्यमंत्री मोहन यादव महोदय जी से आश्रितों के नियुक्ति हेतु परिचर्चा करवाने की असीम कृपा करें, संगठन के सचिव निराकार सागर ने बताया कि, विधायक महोदय जी ने आश्वासन दिया है

कि,आश्रितों का ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री जी को आश्रितों के माध्यम से दिलवाया जाएगा एवं नियुक्ति हेतु चर्चा भी करवाई जाएगी, ज्ञापन में मांग की गई है कि, पावर हाउस में अपने खून पसीने से विद्युत पैदा कर प्रदेश में उजाला फैलाने वाले दिवंगत कर्मचारियों के मृत्यु दिनांक की वरिष्ठता सूची के आधार पर सन 01/09/ 2000 के पूर्व से लेकर 10/04/2012 के बीच के सभी सामान्य प्रकरण पर अनुकंपा नियुक्ति नियुक्ति दिया जाना चाहिए, जबकि वर्तमान 10/04/2012 के बाद के सभी सामान्य प्रकरणों पर अनुकंपा नियुक्ति दी जा रही है, और पूर्व के सामान्य प्रकरणों को छोड़ दिया गया है, जिसके कारण आश्रितों के परिवार को आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ रहा है वर्तमान पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड सारणी एवं चैचई के प्लांट के लिए लगभग 1017 नई भर्तियां निकली है, इस भर्ती में सन 1997 के नियमानुसार आश्रितों पर दया दृष्टि करते हुए पहली प्राथमिकता के आधार पर नियुक्ति दिया जाए, पूर्व में आवेदन किए हुए अपात्र कर दिए गए आश्रितों के घर से किसी अन्य पात्र व्यक्ति को नियुक्ति दिया जाए,

वर्तमान आयु में अपात्र व्यक्ति के घर में नियमानुसार कोई अन्य पात्र व्यक्ति न होने की स्थिति में अधिक से अधिक सहायता राशि जीवन यापन करने हेतु प्रदान कर उसके नियुक्ति आवेदन को निरस्त किया जाए, ज्ञापन देते समय निराकार सागर, परसराम पंडाग्रे, विजय धुर्वे, अनीता कुमार,तोप सिंह राजपूत, सुमन खुरानिया, प्रवीण कनाठे, सरला यादव,देवेंद्र बरगट आश्रित उपस्थित थेl