*किसान उन्मुखीकरण कार्यशाला काआयोजन* मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद और भारत भारती शिक्षा समिति के संयुक्त तत्वावधान में मूंग की वैकल्पिक फसलों को उपजाने जाने हेतु कृषकों को प्रेरित प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एकदिवसीय कृषक सम्मेलन सह कार्यशाला का आयोजन भारत भारती परिसर बैतूल में मुख्य अतिथि श्री मोहन जी नागर की उपस्थिति में हुआ ।उन्होंने बताया कि भूमि सुपोषण , मानव स्वास्थ्य और स्वस्थ पर्यावरण की दिशा में यह आयोजन किया जा रहा है । ऋतु चक्र के अनुसार हमारा शरीर है और उसी के अनुसार हम कृषि करते हैं ।प्रकृति के लिए विचार प्रारंभ करना संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य है ।मूंग को रासायनिक खेती मुक्त करने हेतु पशु संपदा , गोपालन करना होगा ।इस अवसर पर बैतूल नर्मदापुर हरदा से किसान , कृषि वैज्ञानिक सामाजिक कार्यकर्ता व प्राकृतिक खेती करने वाले कृषक उपस्थित थे ।हरदा और बैतूल से पधारे कृषि वैज्ञानिकों ने भी प्राकृतिक और जैविक खेती पर किसानों को संबोधित ।
किसानों ने गोष्ठी में मूंग का रासायनिक विकल्प तलाश कर जैविक कृषि करने का भी संकल्प लिया ।ग्राम अन्नधारिया के प्रगतिशील और प्राकृतिक खेती करने वाले किसान किशोर धाकड़ ने आमला विकासखंड का प्रतिनिधित्व किया ।उन्हें प्रशंसा पत्र देखकर सम्मानित भी किया गया । इस अवसरमध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के कार्यपालिक निदेशक , टास्क मैनेजर ,जिला व विकासखंड समन्वयक उपस्थित रहे ।







