*तपश्री आश्रम मे चलाया स्वच्छता अभियान*
*जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत छात्र छात्राओं ने की साफ सफाई*
*जितेन्द्र निगम – चिचोली*
*नगर के श्रीतपश्री आश्रम मे रविवार को मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के छात्र छात्राओं की संगोष्ठी आयोजित की गई. जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक प्रिया चौधरी की उपस्थिति मे सर्वप्रथम छात्राओ ने स्वच्छता अभियान चलाया. इसके बाद आयोजित संगोष्ठी मे श्रीमती चौधरी ने जल गंगा संवर्धन अभियान के अलावा अन्य विषयों पर विस्तृत जानकारी दी. विकास खंड समन्वयक राजू मांडवे ने छात्र छात्राओं को ग्रामीण क्षेत्र मे सरकारी योजनाओं के नियमित प्रचार प्रसार करने एवं जागरूकता अभियान चलाने के लिए प्रेरित किया. इस अवसर पर अंतिम वर्ष के छात्र छात्राओं ने बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू कक्षाओं के अनुभव साझा किए. कार्यक्रम मे नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया. इस दौरान परामर्शदाता सुमीत आर्य, स्वप्निल जैसवाल, मदन मालवी,प्रेमलता छारले, जितेन्द्र निगम, तुलसीराम गाड़वे,इमलेश बारस्कर उपस्थित रहे.*







