सड़क पर लगता है साप्ताहिक बाजार ग्रामीण एवं आमजन को होती है परेशानी
ंबारिश और गर्मी में व्यापारियों को उठानी पड़ती है दिक्कते
रानीपुर। शुक्रवार को लगने वाला साप्ताहिक बाजार को रानीपुर क्षेत्र का सबसे बड़ा साप्ताहिक बाजार के रूप में पहचाना जाता है। इस बाजार में 25 से 30 ग्राम के लोग खरीदी-बिक्री करने आते है, लेकिन बाजार में न तो दुकानदारों के लिए पर्याप्त सुविधाएं है और न ही ग्राहकों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं। यहां बारिश हो या गर्मी, दुकानदारों को अपनी व्यवस्था के भरोसे ही दुकानें लगानी पड़ती है। दरअसल शुक्रवार का साप्ताहिक बाजार स्थल पर व्यापारियों के लिए न तो चबूतरे तो बने है, लेकिन टीन शेड नहीं है। ऐसे में दुकानदारों को तिरपाल लगाकर बारिश और धूप से बचना पड़ता है। अब गर्मी आने वाली है और तेज हवा चलती है। जिसके कारण तिरपाल भी उड़ जाते है। दुकानदारों का कहना है कि बाजार स्थल पर टीनशेड बनाये जाने चाहिए, जिससे कि ग्राहकों के साथ-साथ ग्राहकों को भी सुविधाएं मिल सके। लेकिन ग्राम पंचायत द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिससे व्यापारियों और ग्राहकों को परेशान होना पड़ रहा है।
गर्मी और बारिश में होती है दिक्कते …………
दुकानदारों ने बताया कि बाजार में बड़े व्यापारियों के अलावा छोटे व्यापारी भी आते है। बड़े व्यापारियों के पास तिरपाल सहित अन्य व्यवस्थाएं होती है, लेकिन आसपास के गांव से आने वाले ग्रामीण दुकानदार छोटी-छोटी दुकान लगाते है। ऐसे में उन्हें गर्मी में धूप में ही बैठकर पूरा दिन गुजारना पड़ता है। बाजार में पेयजल की भी उचित व्यवस्था नहीं रहती है। यदि बाजार स्थल पर टीनशेड बनाये जाते है तो इसका फायदा छोटे व्यापारियों को भी मिलेगा। ग्राम पंचायत को इस दिशा में सार्थक पहल करनी चाहिए।
क्या कहते है व्यापारी
(1) बाजार में ग्राम पंचायत द्वारा न तो चबूतरे बनाये है, न तो टीनशेड नहीं है। बारिश और गर्मी के समय व्यापारियों को अपनी व्यवस्था के भरोसे दुकान लगानी पड़ती है। ग्राम पंचायत को बाजार स्थल पर टीनशेड बनाना चाहिए।
– श्रवण कुमार, व्यापारी
(2) रानीपुर का बाजार क्षेत्र का सबसे बड़ा बाजार है। यहां अन्य शहरों की तरह ही टीन शेड सहित अन्य सुविधाएं होनी चाहिए। हम ग्राम पंचायतसे बाजार स्थल पर टीन शेड बनाने की मांग करते है।
– राजेश कुमार, व्यापारी
(3) गर्मी के समय तापमान 40-45 डिग्री के आसपास पहुंच जाता है। धूप का प्रचंड रूप रहता है। ऐसे में बाजार में छाव की कहीं भी व्यवस्था नहीं है।वही रानीपुर सहित आसपास के ग्राम से आने वाले व्यापारियों ने पंचायत से बाजार लगने के स्थान पर सुलभ शौचालय की व्यवस्था एवं पानी की मांग की हैशीघ्र ही पंचायत में एक बैठक लेकर बढ़ती हुई व्यवस्थाओं को लेकर छोटे दुकानदारों को खाली जमीन पर शिफ्ट करने का कार्य किया जाएगा रही बात सुलभ शौचालय एवं पीने की पानी की लिए पंडाल के पीछे बोर पंचायत के माध्यम से करा दिया गया है शीघ्र पानी की समस्या खत्म हो जाएगी और रही बात सुलभ शौचालय का निर्माण भी कराया जाएगा सरपंच इंदिरापुरन धुर्वे ग्राम पंचायत रानीपुर







