“कॉलेज में लोकमाता अहिल्याबाई के जीवन पर संगोष्ठी का आयोजन” शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी में उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300 जयंती के अवसर पर महाविद्यालय में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश प्राप्त हुए थे उसी कड़ी में आज शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी में कार्यक्रम प्रभारी प्रो हेमंत निरापूरे द्वारा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर देवी सिंह सिसोदिया के अध्यक्षता में लोक माता अहिल्याबाई के जीवन पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न वक्ताओं द्वारा लोकमाता के जीवन पर प्रकाश डाला गया महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ देवीसिंह सिसोदिया द्वारा लोकमयता के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि
जिस तरह से सामान्य परिवार से उठकर सामाजिक पारिवारिक एवं राजकीय दायित्व का निर्वहन करते हुए होलकर साम्राज्य का 30 साल तक निर्बाध रूप से शासन किया वह सारी मानव जाति के लिए अनुकरणीय है , इस अवसर पर महाविद्यालय से समस्त स्टाफ एवं छात्र मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अजय चौबे द्वारा एवं आभार प्रदर्शन प्रो भूपेंद्र पाटणकर द्वारा किया गया l







