आमला समाज सेवक चंद्रशेखर पंडोले ने शहर की सड़कों के जानलेवा गड्डों को भरने के लिए जनपद चौक पर मंगलवार से भूख हड़ताल शुरू की थी। एसडीएम शैलेंद्र बड़ोनिया ने जूस पिलाकर भूखहड़ताल खत्म करवाई।
समाज सेवक चंद्रशेखर पंडोले ने शहर की सड़कों के जानलेवा गड्ढों को भरने के लिए भूख हड़ताल शुरू की थी। एसडीएम शैलेंद्र बड़ोनिया ने जनसुनवाई के दौरान समाज सेवक चंद्रशेखर पंडोले को समझाइश देकर जूस पिलाकर भूखहड़ताल खत्म करवाई। इस मौके पर जनपद सीईओ संजीत श्रीवास्तव और अन्य अधिकारी उपस्थित थे। एसडीएम ने आश्वासन दिया है कि शहर की सड़कों के गड्डों को भरने के लिए जल्द ही कदम उठाए जाएंगे।







