दीपक उइके ने किया बड़ा खुलासा : मुख्यमंत्री कन्या दान योजना में आदिवासी लड़की और मुस्लिम लड़के की शादी पर दर्ज करवाई आपत्ति,लेंड जिहाद लव जिहाद कर आदिवासी की संस्कृति से हो रहा कुठाराघात -दीपक उइके

लेंड जिहाद लव जिहाद कर आदिवासी की संस्कृति से हो रहा कुठाराघात -दीपक उइके

कल बैतूल में हो रहे मुख्यमंत्री कन्या दान योजना में आदिवासी लड़की और मुस्लिम लड़के की शादी पर दर्ज करवाई आपत्ति

बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी में लव जिहाद ,लेंड जिहाद जोरो पर
2 बार समाजिक शादी होने के याद लड़की तीसरी शादी करने की तैयारी में मुख्यमंत्री कन्या दान योजना में रोहित अली से कल होंगी शादी
लड़के के मुस्लिम पिता ने 2 आदिवासी महिलाओं से की थी शादी अन्य रिश्तदारों ने भी की आदिवासी लड़की से शादी

(घोड़ाडोंगरी )कल बैतूल जिला मुख्यालय में हो रहे मुख्यमंत्री कन्या दान योजना से पहले बखेड़ा खड़ा हो गया जब अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश अध्यक्ष दीपक उइके ने नगर परिषद घोड़ाडोंगरी में लिखित आवेदन देकर आपत्ति दर्ज करवाई

दीपक उइके ने आपत्ति दर्ज करवाते हुए कहा कि घोड़ाडोंगरी क्षेत्र में लव जिहाद और लेंड जिहाद की शुरुवात वर्षो से हो रही है यहां आदिवासी समाज को बेटियों को मुस्लिम युवकों द्वारा प्रेमजाल में फंसाकर शादी का प्रलोभन देकर निकाह किया जाता है पूर्व में भी इनके द्वारा पहले से ही शादी होने के बाद भी आदिवासी लड़कियो से दूसरी तीसरी शादी कर ली गई है बाद में शासन की योजना जो आदिवासी महिलाओं के लिए है उसका फायदा उठाकर और अधिसूचित क्षेत्र में आदिवासी की जमीन खरीदी जा रही है साथ ही उनका धर्मांतरण भी करवाया जा रहा है दीपक उइके ने इस पर घोर आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि इस तरह से आदिवासी बहनों से शादी करके हमारी आदिवासी संस्कृति के साथ कुठाराघात किया जा रहा है और यदि इसे नही रोका गया तो आने वाले समय मे हमारी बहन बेटियां सुरक्षित नही रहेंगी दीपक उइके ने सभी समाज के बंधुओ से अनुरोध भी किया है कि इस एक साथ आकर इस जिहाद का विरोध करे और समाज को खंडित होने से बचाये