ऑपरेशन सिंदूर एयर स्ट्राइक कर भारत ने पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर के 9 आतंकी ठिकानों को ढेर कर दिया। पहलगाम में पर्यटकों की निर्मम हत्या के बाद पूरा देश सरकार के एक्शन की रास्ता देख रहा था। आखिर 15 दिन बाद सरकार ने तीनों सेनाओं के माध्यम से ऑपरेशन सिंदूर एयर स्ट्राइक कर पाकिस्तान को सबक सिखाया। ऑपरेशन सिंदूर के बाद अब पूरा देश आश्वस्त हो गया है कि यह नया भारत है और दुश्मन के घर में घुसकर मारता है। एयर स्ट्राइक के बादआज देश की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सैनिकों के साथ कारगिल युद्ध बाद से रक्षाबंधन का पर्व मनाने वाली बैतूल सांस्कृतिक सेवा समिति एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के अलावा
गणमान्य नागरिकों ने सैनिकों की हौसला अफजाई के लिए केक काटकर सेना की हौसला अफजाई की। संस्था अध्यक्ष एवं सोल्जर्स सिस्टर गौरी बालपुरे सहित सरहदी बहनों ने केक कटिंग के बाद एक दूसरे को सिंदूर लगाकर शुभकामनाएं दी और देश के जवानों के शौर्य और पराक्रम की सराहना की।







