लिटिल फ्लावर कान्वेंट स्कूल बगडोना में “समर कैम्प “का शुभारंभ।

एल एफ एस स्कूल पाथाखेड़ा और बगडोना के संयुक्त तत्वाधान में छात्रों को प्रोत्साहित करने हेतु तीस दिवसीय “समर कैम्प ” कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था की संस्थापिका रेवरेंड सिस्टर लूसी एवं मुख्य अतिथि वेस्टर्न कोल फील्ड पाथाखेड़ा के क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी श्री जिगर देसाई ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया।

समर कैम्प में उपस्थित छात्रों के साथ वालीबॉल खेल कर मुख्य अतिथि श्री जिगर देसाई ने खेल गतिविधियों का शुभारंभ किया।
समर कैम्प कार्यक्रम शुभारंभ के अवसर पर स्कूल के समस्त शिक्षको के साथ ही बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावक भी उत्साहित नजर आए। कार्यक्रम शुभारंभ अवसर पर संस्था की संस्थापिका रेवरेंड सिस्टर लूसी के साथ केरल से सिस्टर जोसी, सिस्टर लिसी, पाथाखेड़ा स्कूल से प्राचार्य सिस्टर बिंसी एवं संस्था प्रधान सिस्टर मेरीसिलीन,बगडोना स्कूल से प्राचार्य सिस्टर मैरी माइकल एवं सिस्टर विंसी ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में शामिल रेवरेंड सिस्टर लूसी एवं मुख्य अतिथि श्री जिगर देसाई ने छात्रों को आशीर्वचन प्रदान किया। सिस्टर विंसी ने छात्रों को संबोधित करते हुए सम्पूर्ण कैम्प की जानकारी दी। तीस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न खेलों के साथ ही मैथ्स,केलीग्राफी , नृत्य, आर्ट एंड क्राफ्ट, योगाभ्यास एवं सर्वांगीण विकास की सभी गतिविधियों का आयोजन किया गया है।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक श्री एम एस कुरैशी ने किया ‌।