(शाला प्रबंधन एवं नेतृत्व विकास पर मास्टर ट्रेनरों द्वारा किया जा रहा प्रशिक्षित)
घोड़ाडोंगरी । विकासखंड घोड़ाडोंगरी में प्रधानपाठकों एवं शाला प्रभारियों का जनपद शिक्षा केंद्र घोड़ाडोंगरी में 5 दिवसीय प्रशिक्षण 28 अप्रैल से 3 मई तक आयोजित किया जा रहा हे । बीआरसी पी.सी.बोस ने बताया कि स्टार्स परियोजना अंतर्गत शाला प्रबंधन एवं नेतृत्व विकास आधारित प्रशिक्षण में विकासखंड के प्राथमिक शालाओं के 156 में से 141 शाला प्रभारियों द्वारा प्रशिक्षण में सहभागिता की जा रही है
जहां मास्टर ट्रेनरों एवं डाइट पट्टन से डीआरजी काशीनाथ वाघमारे, बीआर नरवरे, रितेश पताढ़े ,सारंग पात्रिकर द्वारा शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है । प्रशिक्षण में कौशल विकास अंतर्गत शाला में नए-नए आयामो,रणनीतियों का उपयोग कर कैसे सुधार कर सकते हे विद्यार्थियों के लिए कैसे अच्छा कार्य कर सके। परिवार एवं समुदाय की सहभागिता लेना एवं प्रशिक्षण में 6मुख्य क्षेत्र के अंतर्गत 14 मॉड्यूल बनाया गया है उन मॉड्यूल में शाला प्रबंधन एवं नेतृत्व विकास पर आधारित 5 दिवसीय प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनरों द्वारा शाला प्रभारियों को प्रशिक्षित किया जा रहा हे ।







