परशुराम सेना द्वारा निकाली मसाल ज्योति यात्रा

घोड़ाडोंगरी:- घोड़ाडोंगरी में सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा विष्णु भगवान के छठवें अवतार ब्राह्मणों के कुलश्रेष्ठ श्री परशुरामजी का जन्मोत्सव मनाया गया जन्मोत्सव मनाने विप्र समुदाय द्वारा अभूतपूर्व निर्णय लेते हुए पहलगाम में हुई घटना को ध्यान में रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि स्वरूप मशाल ज्योति यात्रा निकाली गई यात्रा के पहले नगर के प्रसिद्ध श्री सत्यनारायण मन्दिर में भगवान परशुरामजी का पूजन किया गया साथ ही हवन आरती की गई।यात्रा नगर के श्री सत्यनारायण मन्दिर दुर्गा चौक से प्रारंभ हुई जो सेंट्रल चौक इमली मोहल्ला मेन रोड हॉस्पिटल चौक मालवीय मोहल्ले से होती हुई श्री सत्यनारायण मन्दिर पहुँची।

विभिन्न समुदाय द्वारा किया गया स्वागत

यात्रा के दौरान अग्रवाल समाज साहू समाज कलार समाज डॉ कन्हैया अग्रवाल द्वारा जगह जगह मशाल ज्योति यात्रा का स्वागत किया गया।

प्रतिवर्ष ब्राह्मण समाज द्वारा अनेक कार्यक्रम किये जाते थे किंतु इस वर्ष पहलगाम में हुई घटना से जहां एक ओर पूरा देश स्तब्ध है वही परशुराम सेना ने भी पहलगाम में हुए शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए अपने पूर्व नियोजित कार्यक्रम को स्थगित कर मशाल ज्योति यात्रा निकाली और दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।