सरकार किसान हितैषी है उपार्जन केंद्र भी प्रतिबद्धता से करे खरीदी -दीपक उइके

सरकार किसान हितैषी है उपार्जन केंद्र भी प्रतिबद्धता से करे खरीदी -दीपक उइके

लगातार आ रही शिकायतो के बीच प्रदेशाध्यक्ष ने किया निरीक्षण

(पाढर)
आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश अध्यक्ष दीपक उइके ने आज समर्थन मूल्य पर की जा रही सरसो खरीदी केंद्र पाढर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा। इस दौरान उन्होंने उपार्जित अनाज की गुणवत्ता को भी चेक किया इस दौरान समिति प्रबंधक को निर्देशित किया कि उपार्जन केंद्रों पर किसानों के लिए ठंडा पेयजल, छाया की व्यवस्था की जाए। साथ ही तोल कांटों की संख्या बढ़ाई जाए। किसानों की फसलों की तुलाई समय पर किये जाने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान किसानों से संवाद कर उपार्जन केन्द्रों की व्यवस्थाओं के बारे में पूछा।

प्रदेशाध्यक्ष उइके के साथ खरीदी केंद्र के निरीक्षण में प्रमुख रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता गेलेंद्र राठौर ,नीमपानी के वरिष्ठ नेता अजय वाजपेयी ,राजेश परते , मण्डल अध्यक्ष नन्दन यादव जी,नन्दकिशोर राठौर ,दीनदयाल मालवीय,नवीन राठौर ,युवा नेता आदर्श मालवीय ,मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सुनील रॉय,नीरज राठौर ,कपीश मालवीय,बसंत आहके,राजेश मालवी ,प्रेम अग्रवाल जी,सुनील नायक, सहित किसानबन्धु एवम सोसायटी के कर्मचारी उपस्थित थे