कर्मचारियों का डेटा प्रबंधन में घोड़ाडोंगरी शिक्षा विभाग सबसे आगे,कर्मचारियों में हर्ष ।
घोड़ाडोंगरी। विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री एच.एस.रघुवंशी एवं समस्त स्टाफ द्वारा पिछले 15 दिनों से विकासखंड के 1137 कर्मचारियों का डेटा फीडिंग कार्यमें 1081 कर्मचारियों का डेटा फीडिंग किया जा चुका हे जिसमें 95 प्रतिशत कर्मचारियों का डेटा फीडिंग आज दिनांक तक हो चुका हे। वही समस्त कर्मचारियों का 4 प्रतिशत डीए एरियर का भुगतान होने पर कर्मचारियों में हर्ष व्याप्त हे । पिछले दिनों शासन स्तर पर कर्मचारियों की एचआरए राशि भी बड़ी जिस पर भी विकासखंड शिक्षा अधिकारी महोदय ने समस्त डीडीओ को पत्र जारी कर जानकारी मांगी हे जिससे कर्मचारियों को समय पर लाभ मिल सके।विकासखंड के समस्त प्राचार्य,शिक्षक एवं राज्य कर्मचारी संघ ने बीईओ श्री रघुवंशी एवं समस्त स्टाफ का आभार व्यक्त किया ।गौरतलब हो कि विकासखंड शिक्षा कार्यालय में पहले शिक्षक,कर्मचारी अपने कामों के लिए परेशान होकर भीड़ लगाए खड़े रहते थे लेकिन जब से बीईओ एच.एस रघुवंशी आए हे कार्यालय में भीड़ खत्म हुई कर्मचारियों के सारे कार्य अब समय पर होने से शिक्षक कर्मचारियों में खुशी की लहर हे।
क्या होता हे इएचआरएमएस)-
–इलेक्ट्रॉनिक मानव संसाधन प्रबंधन एक ऐसी प्रणाली है जो मानव संसाधन प्रबंधन के कार्यों को डिजिटल रूप से प्रबंधित करने के लिए इस्तेमाल की जाती है । जिसमें कर्मचारियों का डेटा बेस, भर्ती, वेतन और लाभ ,प्रदर्शन, मूल्यांकन प्रशिक्षण होते हैं । ईएचआरएमएस को लागू करने से मानव संसाधन प्रबंधन प्रक्रिया अधिक कुशल और व्यवस्थित पारदर्शी हो जाती है ।







