पार्षदों ने विद्यार्थियों के साथ किया डांस,

समर कैंप में पहुंची पार्षदों ने विद्यार्थियों के साथ किया डांस,
समर कैंप में चल रहे कार्यक्रम की सराहना की ।

घोड़ाडोंगरी । सीएम राइज विद्यालय के ग्रीष्मकालीन समर कैंप के पांचवें दिवस पहुंची नगर की पार्षद श्रीमती नेहा दीपक उइके एवं नीतू सोनी ने छात्रों के कैंप में पहुंचकर नृत्य सीख रहे विद्यार्थियों के साथ डांस किया।प्रतिदिन 150 विद्यार्थीयो को प्रागंण व स्टेज पर नृत्य विधा में सुरताल, स्टेप सिखाया जा रहा हे। विद्यार्थियों ने अपने बीच महिला पार्षदों को देख उत्साहित नजर आए । सीएम राइज घोड़ाडोंगरी के समर कैंप में पहुंची पार्षद नेहा दीपक उइके एवं नीतू सोनी का विद्यालय परिवार द्वारा स्वागत किया गया वहीं विद्यार्थियों के साथ योग मैडिटेशन किया

तत्पश्चात प्राचार्य विवेक तिवारी द्वारा समर कैंप में चल रही गतिविधियों का अवलोकन कराया जहां ब्यूटी वैलनेस अंतर्गत सीख रहे हैं मेकअप आर्टिस्ट विद्यार्थियों से चर्चा की वही सिलाई कढ़ाई अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा नए-नए परिधानों को कैसे काटा एवं सिलाई की जा रही हे देखा।पेंटिंग में छात्रों द्वारा पर्यावरण का हरा-भरा संदेश देती पेंटिंग बनाते देख प्रसन्नता व्यक्त की । वही क्ले आर्ट अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा मिट्टी की चाक पर गमले ,सुरई दीपक व अन्य कलाकृति बनाकर शानदार कलर करते हुए देखा ।पार्षद नेहा दीपक उईके ने अपने संबोधन में कहा कि बड़े-बड़े प्राइवेट स्कूलों में पालकों को भारी भरकम फीस देने के पश्चात भी इतनी अच्छी सुविधा नहीं मिलती जितनी जनजातीय कार्य विभाग के सीएम राइज विद्यालय घोड़ाडोंगरी में छात्रों के लिए सीखने -सिखाने के संसाधन उपलब्ध है

।यहां प्राचार्य महोदय एवं सभी शिक्षक विद्यार्थियों के लिए सच्ची लगन एवं कढ़ी मेहनत कर विद्यार्थियों का भविष्य बनाने में लगे हैं । पार्षद नीतू सोनी ने कहा कि सीएम राइज विद्यालय में बेहतर शिक्षण के अलावा समर कैंप में रचनात्मक गतिविधिया रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण काफी सराहनीय है , यह प्राचार्य महोदय के मार्गदर्शन में सभी शिक्षक एवं विद्यार्थी बहुत मेहनत करते हैं। सीएम राइज विद्यालय के समर कैंप में पहुंची पार्षदों ने समर कैंप की प्रसन्नता व्यक्त की ।आज समर कैंप में सभी विद्यार्थियों को छाछ वितरित की गई ।