*सीएम राईज की जगह अब कहलाऐगा संदीपनी विद्यालय*
*जितेन्द्र निगम – चिचोली*
तहसील अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब निर्धन परिवारों के बच्चों कों भी अब प्रायवेट स्कूलों जैसी सुविधाएं शासकीय स्कूलों में भी उपलब्ध हों सकें,बच्चों कों सर्व सुविधायुक्त भवनों में अच्छी से अच्छी गुणवत्ता युक्त शिक्षा मुफ्त में मिल सकें,बच्चों कों घर से स्कूल और स्कूल से घर तक आने जाने हेतु बढ़िया वाहन की सुविधा हो,स्मार्ट क्लास रूम और अच्छे इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की अवधारणा के साथ तत्कालीन मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने हर जिले के प्रत्येक ब्लॉक में एक-एक सीएम राईज स्कूल प्रारंभ करने की शुरुआत वर्ष 2022-23 में की थी,इसी के चलते बैतूल जिले
के विकास खंड चिचोली अंतर्गत के ग्राम नसीराबाद में सीएम राईज स्कूल की स्वीकृति मिलने के साथ हीं यहां पर लाखों रुपए की लागत से सीएम राईज स्कूल के नवीन भवन निर्माण का कार्य भी स्वीकृत किया गया था।कार्य ऐजेन्सी बीआर गोयल इन्डस्ट्रीज लिमिटेड इंदौर कों उक्त भवन निर्माण का कार्य का टेंडर मिला था जिन्होंने अपनी पूरी क्षमता के साथ भवन निर्माण का काम दो वर्षों में पूरा कर दिया है।चिचोली ब्लाक के ग्राम नसीराबाद में नसीराबाद से बोरी-अटारी रोड पर शानदार द्वार,बढ़िया पार्किंग सुविधा व खेल मैदान के साथ सीएम राईज स्कूल की नवनिर्मित भव्य इमारत बनकर तैयार खड़ी हैं बस अब इंतजार हैं तों इस भवन के लोकार्पण का जो कुछ हीं दिनो में क्षेत्रीय विधायक,केंद्रीय राज्य मंत्री और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अलावा प्रदेश स्तर के किसी बढ़े माननीय के हस्ते किया जाना प्रस्तावित है,जिसकी तैयारियां भी विभाग द्वारा की जा रहीं हैं।
*सीएम राईज स्कूल अब कहलाऐगा संदीपनी विद्यालय*
बीते दिनों एक कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव ने सीएम राईज स्कूलो का नाम बदलने की घोषणा करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश के सीएम राईज स्कूल अब भगवान श्रीकृष्ण के गुरू मुनी संदीपनी जी के नाम से “संदीपनी विद्यालय” कहलाऐंगें।विदित हो सीएम राइज योजना के जरिए सरकारी स्कूलों कों केंद्रीय विद्यालयों की तर्ज पर विकसित किया जाएगा।यहां के विद्यार्थी प्राइवेट स्कूलों के विद्यार्थियों की बराबरी करते नजर आएंगे। प्राचार्य दीपक महाले ने बताया कि सीएम राईज स्कूल में हिन्दी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों से पढ़ाई होगी।इन स्कूलों में अभी 3 से 5 किलोमीटर क्षेत्र के दायरे में आने वाले विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।सीएम राईज विद्यालय नसीराबाद में अभी अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम में केजी-1,केजी-2 एवं पहली तक तथा हिन्दी माध्यम में पहली से कक्षा 12 वीं तक की कक्षाऐं संचालित की जा रही है।







