सीएम राइज विद्यालय घोड़ाडोंगरी मे लगा समर कैंप, नृत्य, संगीत, ड्राइंग- क्राफ्ट, पेंटिंग, कंप्यूटर की मिलेगी ट्रेनिंग
घोड़ाडोंगरी। सीएम राइज विद्यालय घोड़ाडोंगरी में 10 दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ आयुक्त जनजातीय कार्यविभाग के निर्देशानुसार 20 अप्रैल से 29 अप्रैल तक समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है । समर कैंप का उद्घाटन नगर के गणमान्य नागरिक जनप्रतिनिधियो में राजेंद्र मालवीय ,प्रशांत गावंडे, दीपक
उईके ,राकेश अरोरा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।समर कैंप का प्रारंभ प्रार्थना, राष्ट्रगान के साथ हुआ । उपस्थित अतिथियों ने फीता काटकर समर कैंप का उद्घाटन किया। शिविर में विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए विभिन्न विधाओं में उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा । सीएम राइज विद्यालय के प्राचार्य विवेक तिवारी ने बताया कि 10 दिवसीय समर कैंप प्रातः 7:30 से 10 बजे तक आयोजित होगा । इसमें परंपरागत कक्षाओं से हटकर विभिन्न प्रकार की रचनात्मक एवं रोजगारोन्मुखी गतिविधियों का आयोजन रोचक तरीके से होगा यह शिविर पूर्णता निशुल्क है और यह हर दिन योग एवं मेडिटेशन के साथ शिविर में गतिविधियों की शुरुआत होगी इसके पश्चात समर कैंप में पेंटिंग,क्ले-आर्ट ,डांस(नृत्य-संगीत) लोक कला कंप्यूटर ,सिलाई मशीन, ब्यूटी वैलनेस आदि विधाओं को शामिल किया गया जिसके लिए विद्यावार सर्व शिक्षक श्री दीपक शुक्ला,
रोशनलाल मोखड़े,विकास सेन, गणेश काकोडिया ,वर्षा विश्वकर्मा ,सरोज पटले,आराधना सालोङे आदि शिक्षक की व्यवस्था की गई है। समर कैंप में प्रथम दिन 450 विद्यार्थी उपस्थित रहे । समर कैंप कक्षा 5वी से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया । समर कैंप में प्रतिदिन बच्चों के लिए शीतल पेयजल, फुटाने गुड ,गन्ने का रस, छाछ आदि की व्यवस्था की गई है ।







