नरवाई जलाने पर हुई एफ आई आर

घोड़ाडोंगरी तहसीलदार ने नरवाई जलाने पर एक किसान के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराई है ग्राम चिखली कृषक रविन्द्र कुमार पिता अमरचन्द गोठी व्दारा ग्राम चिखली स्थित भूमि खसरा नम्बर 93/1 रकबा 4.953 हेक्टेयर भूमि मे गेहूं की फसल कटाई उपरान्त नरवाई जलाना पाया गया। कलेक्टर महोदय बैतूल के आदेश की अवहेलना कर अपने खेत में नरवाई जलाई गई । जिसके संबंध में अनावेदक की विरूध्द प्रकरण दर्ज कर दण्डात्मक कार्यवाही करना सुनिश्चित करे ।