मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद आमला के द्वारा अंबेडकर जयंती मनाई गई

Pramod Suryavanshi

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद आमला के द्वारा अंबेडकर जयंती मनाई गई
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद (योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग मध्य प्रदेश शासन) विकासखंड आमला जिला बैतूल मध्य प्रदेश द्वारा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्र को उनके द्वारा दिए गए योगदान पर तथ्यात्मक जानकारी एवं समाज में उनके व्यक्तित्व व कृतित्व आदि के संबंध में समाज को अवगत कराए जाने हेतु विकासखंड स्तरीय व्याख्यान माला कार्यक्रम का आयोजन किया गया उक्त व्याख्यान माला कार्यक्रम में

मुख्य अतिथि – श्री योगेश पंडाग्रे जी विधायक आमला सारणी विधानसभा क्षेत्र जिला बैतूल म. प्र.
वक्ता – श्री कौशलेश प्रताप (संभाग समन्वयक मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद नर्मदापुरम)

स्थान – सी एम राइस स्कूल आमला मे

को म. प्र. जन अभियान परिषद आमला जिला बैतूल (म. प्र.) के कार्यक्रम में डॉक्टर योगेश पंडाग्रे विधायक आमला सारणी द्वारा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता पाठ्यक्रम के छात्र एवं छात्राएं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के प्रतिनिधि एवं नगर वासियों के मध्य व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि डॉक्टर साहब को समझना है तो उनके विषय में अध्ययन करना चाहिए । उनका विराट व्यक्तित्व समाज के उत्थान एवं सामाजिक विकास के लिए एक मील का पत्थर है जिसे भूलना नामुमकिन है । उन्होंने छोटे-छोटे उदाहरण के माध्यम से समाज के लोगों को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के चरित्र , सामाजिक उत्थान विकास एवं संघर्ष की कहानी को रेखांकित किया। संभाग समन्वयक कौशलेश प्रताप जी ने कहा की बाबा साहब भारत के समाज के लिए एक संत थे उन्होंने समाज के सर्वांगीण विकास के लिए कई प्रावधानो को संविधान में जोड़ा एवं समाज के प्रत्येक व्यक्ति के जीवन को विकसित करने में अपनी अहम भूमिका निभाई । उन्होंने बताया कि आज जो हम एक साथ बैठकर एक किसी भी समस्या के हल के लिए प्रयास करते हैं यह डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के जीवन काल में संभव नहीं था समाज में विभिन्न कुरीतियां के होने के बावजूद भी उन्होंने समाज की सर्वांगीण उन्नति हेतु कार्य किया।

नवांकुर संस्था नगर विकास प्रफूटन समिति आमला, मा रेणुका पर्यावरण विकास समिति बोरी खुर्द, सुकूनबाई माखन एगोकेट शिक्षा समिति आमला के अध्यक्ष सचिव, मनोज विश्वकर्मा, लखन यादव, नरेन्द्र सोनी, आजाबराव खाटरकर, cmcldp आमला के परार्मशदाता नितेश साहू, अरविंद
पाटनकर, छोटेलाल बामने, संध्या चौधरी, रवि सोनपुरे cmcldp के छात्रा और छात्र उपस्थित थे