हनुमान जन्मोत्सव पर निकलेगी धर्म ध्वज यात्रा विशाल भंडारे का भी आयोजन

हनुमान जन्मोत्सव पर निकलेगी धर्म ध्वज यात्रा

विशाल भंडारे का भी आयोजन

घोड़ाडोंगरी –शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव पर घोड़ाडोंगरी भगवा मय हो गया है हनुमान जन्मोत्सव पर घोड़ाडोंगरी के टेकड़ी में प्राचीन हनुमान मंदिर में हनुमान महाराज विराजित है जहां पूरे नगर सहित आसपास के लोगो की आस्था जुड़ी है इस मंदिर प्रांगण में सभी देवी देवताओं के मन्दिर भी स्थापित है हनुमान जन्मोत्सव पर कई वर्षों से लगातार यहां धर्म ध्वज बाबा के चरणों मे अर्पित कर धर्म ध्वज फहराई जाती है प्रति वर्ष भक्त जन पद यात्रा कर पूरे नगर का भृमण करते हुए वापस मन्दिर में आते है और विधिवत पूजन कर ठीक 12 बजे दोपहर को निशान चढ़ाया जाता है ततपश्चात 12 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन होता है जिसमे बड़ी संख्या में भक्त आकर प्रसाद ग्रहण करते है

टेकड़ी मन्दिर के पुजारी पंडित मोनू महाराज ने सभी भक्तों से अनुरोध किया है कि धर्म ध्वज यात्रा में सुबह 9 बजे एवम 12 बजे ध्वज पूजन में जरूर पधारे