सांसद ने लगाया आम का पौधा
घोड़ाडोंगरी । सांसद आदर्श ग्राम कान्हावाडी में सांसद डीडी उइके द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के कार्यक्रम में शामिल हुए और आम का पौधा लगाकर लोगों को पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया । उन्होंने कहा कि बढ़ती गर्मी से बचना है तो पर्यावरण के सुधार के लिए ध्यान देना होगा और अपने आसपास पौधे लगाकर वातावरण को स्वस्थ और पर्यावरण को स्वस्थ किया जा सकता है।







