*भाजपा आमला सारणी विधानसभा का सक्रिय सदस्य सम्मेलन सम्पन्न*
*विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे एवं पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने किया संबोधित*
भारतीय जनता पार्टी आमला सारणी विधानसभा क्षेत्र के सभी संगठनात्मक मंडलों के सक्रिय सदस्यो एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मेलन नगर मंडल आमला के खापा खातेड़ा में सम्पन्न हुआ ।
भाजपा के द्वारा हाल ही में सम्पन्न सदस्यता अभियान संगठन पर्व के पश्चात् शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में भाजपा की रीढ़ उसके सक्रिय सदस्यों के सम्मेलन का शुभारंभ आमला सारणी विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे एवं पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला के द्वारा भाजपा के आदर्श पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया ।
*भाजपा के सक्रिय सदस्य होने पर प्रत्येक कार्यकर्ता को गर्व की अनुभूति होती है :डॉ योगेश पंडाग्रे*
कार्यक्रम के दौरान आमला सारणी विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय सदस्यो को संबोधित करते हुए विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन भाजपा के सक्रिय सदस्य होने पर प्रत्येक कार्यकर्ता को गर्व की अनुभूति होती है । भाजपा ने राष्ट्र को विकास की नई दिशा देने का काम किया है । भाजपा की अंत्योदय केंद्रित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों तक बिना भेदभाव के पहुंचा है। कांग्रेस के द्वारा आपातकाल लगाकर संविधान का गला घोंटने का काम किया तो विभिन्न घोटालों से अर्थव्यवस्था को चुना लगाया इसके विपरीत कार्यकर्ता एवं सिद्धांत आधारित भाजपा के द्वारा संविधान के सशक्तिकरण के साथ विकास की नित नई आयाम स्थापित करे है।
*पूर्व जिला अध्यक्ष शुक्ला ने डाला भाजपा के इतिहास, विकास एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान पर प्रकाश*
सक्रिय सदस्य सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने भाजपा के इतिहास , विकास एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान विषय पर सक्रिय सदस्यों का मार्गदर्शन किया। अपने संबोधन में शुक्ला ने कहा कि राजनीतिक दल के रूप में भाजपा की अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद केंद्रित अपनी रीति नीति एवं राम मंदिर ,धारा 370 , समान नागरिक संहिता एवं सर्वांगीण विकास जैसे मुद्दों के साथ दो सीटों से शुरू हुई यात्रा आज विश्व के सर्वाधिक बड़े राजनीतिक दल के रूप में यहां तक पहुंची है जिसका लक्ष्य 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करना है। जिसमें आप सभी कार्यकर्ता पदाधिकारियों की बहुत महत्व पूर्ण भूमिका है।
सक्रिय सदस्य सम्मेलन में भाजपा जिला महामंत्री कमलेश सिंह ने विशेष विषयवक्ता के रूप में संबोधित करते हुए भाजपा के सशक्त संगठन के निमित सक्रिय सदस्य के रूप में अपेक्षिक करणीय कार्यों एवं दायित्वों पर प्रकाश डाला । कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र गढेकर ने किया ।
इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता अबजर हुसैन नपा अध्यक्ष सारणी किशोर बरदे, भाजपा जिला मंत्री भगवंत सिंह रघुवंशी , नपा उपाध्यक्ष सारणी जगदीश पवार भाजपा अध्यक्षगण रामकिशोर देशमुख, यशवंत यादव नागेन्द्र निगम यदुराज रघुवंशी दीपक पटेल समेत सभी संगठनात्मक मंडलों के सक्रिय सदस्य एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता पदाधिकारिगण उपस्थित रहे।







