बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल के द्वारा सीएम राइज घोड़ाडोंगरी के विद्यार्थियों को कराया शैक्षणिक भ्रमण

बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल के द्वारा सीएम राइज घोड़ाडोंगरी के विद्यार्थियों को कराया शैक्षणिक भ्रमण ।

घोड़ाडोंगरी ।सीएम राइज विद्यालय घोड़ाडोंगरी के कक्षा 9वी से 12वीं कक्षा के शिक्षा सत्र 2025- 26 के नवीन प्रवेशित विद्यार्थियों को विकासखंड भीमपुर के महूपानी ग्राम में स्थित भारती एग्रो क्लस्टर का 150 विद्यार्थियों, 18 शिक्षकों एवं प्राचार्य ने शैक्षणिक भ्रमण किया ।शैक्षिक भ्रमण में समस्त विद्यार्थियों के आने-जाने हेतु निशुल्क बस सेवा आरडी पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती ऋतु खंडेलवाल ने उपलब्ध करवाई एवं चाय नाश्ते की व्यवस्था भारती एग्रो क्लस्टर के डायरेक्टर वरद खंडेलवाल ने उपलब्ध करवाई। इन्हीं के सहयोग से भारती एग्रो क्लस्टर में स्थित विभिन्न औद्योगिक इकाइयों का भ्रमण विद्यार्थियों द्वारा किया गया जिसमें प्रमुख रूप से फ्रोजन, एथेनॉल, एवं दुग्ध डेयरी प्रमुख थी । इन इकाइयों के तकनीकी विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को इसके संचालन की विधियों को विस्तृत रूप से समझाया एवं विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों को संतोषजनक जवाब दिया ।

भविष्य में निर्मित होने वाली विभिन्न इकाइयों के बारे में भी जानकारी दी गई ।विद्यार्थी इस भ्रमण से काफी उत्साहित एवं प्रसन्नचित दिखे, इसके पश्चात टेकरी पर डेवलप हो रहा है फॉरेस्ट टूरिज्म इकाइयों के बारे में भी जानकारी दी गई एवं ग्रामीण क्षेत्र के नागरिक किस प्रकार इससे रोजगार से जुड़े सकते हैं की जानकारी प्रदान की गई । छात्रों का भ्रमण पूर्ण होने के पश्चात भारती एग्रो क्लस्टर के डायरेक्टर वरद खंडेलवाल ने उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए इस प्रोजेक्ट के विजन के बारे में विस्तृत जानकारी दी एवं बताया कि उनके पिता हेमंत खंडेलवाल जी द्वारा समाज की उन्नति के लिए इस प्रकार के कार्य करने में खुशी मिलती है एवं हमें भी प्रेरित एवं प्रोत्साहित करते हैं । वरद खंडेलवाल द्वारा भविष्य में भी

सीएम राइज विद्यालय घोड़ाडोंगरी को सहयोग करने का आश्वासन दिया गया । सीएम राइज विद्यालय घोड़ाडोंगरी के प्राचार्य विवेक तिवारी द्वारा विद्यार्थियों द्वारा निर्मित गिफ्ट माननीय हेमंत खंडेलवाल, ऋतु खंडेलवाल एवं वरद खंडेलवाल को प्रदान किए । सीएम राइज विद्यालय घोड़ाडोंगरी प्रबंधन द्वारा आरडी पब्लिक स्कूल प्रबंधन एवं भारती एग्रो क्लस्टर प्रबंधन का आभार व्यक्त किया एवं भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग करने का विनम्र अनुरोध किया ।