आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण पखवाड़े का आयोजन
बाल विकास परियोजना घोड़ाडोंगरी के सेक्टर सेक्टर घोड़ाडोंगरी के केंद्रों में पर्यवेक्षक अनामिका छारी द्वारा परियोजना अधिकारी श्रीमती शशि प्रभा इक्का के मार्गदर्शन में पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है । पर्यवेक्षक अनामिका छारी द्वारा उपस्थित महिलाओं को जानकारी देते हुए बताया गया कि भारत सरकार द्वारा वर्ष 2025 में सातवें पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का 8 अप्रैल 2025 से 22 अप्रैल 2025 तक मनाया जाएगा। इस बार निम्नानुसार चार थीम पर आधारित गतिविधियों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें जीवन के प्रथम 1000 दिवस केंद्रित गतिविधियां, पोषण ट्रैकर के लाभार्थी मॉड्यूल को लोकप्रिय बनाने हेतु व्यापक प्रचार , प्रसार सी सेम मॉड्यूल के माध्यम से कुपोषण का प्रबंधन, बच्चों में मोटापे को दूर करने के लिए स्वस्थ जीवन शैली को अपने पर बल। आंगनबाड़ी केंद्र बसपुर में स्वास्थ्य पोषण एवं स्वच्छता दिवस पर मंगल दिवस का आयोजन किया गया और श्रीमती कृष्णा विकास सूर्यवंशी की गोद भराई की गई उपस्थित महिलाओं को पर्यवेक्षक अनामिका छारी एवं म श्रीमती चंद्रकला सोनी द्वारा विस्तार से जीवन के 1000 दिवस के बारे में समझाया गया गर्भावस्था से लेकर बच्चों के जन्म के दो वर्ष तक विशेष देखभाल केवल स्थान पान ऊपरी आहार के बारे में जानकारी दी गई रैली निकालकर समुदाय को जागरूक किया गया यह आयोजन सेक्टर के सभी सभी केन्द्रों पर किए जा रहे हैं इस अवसर इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग से ANM श्रीमति चंद्रकला सोनी एवं CHO प्रिया आशा कार्यकर्ता वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं रूप ही ने सुनीता कंचन लीला मीणा सहायिका और समुदाय की समस्त महिलाएं उपस्थित रही







