कान्हावाडी में
पर्यावरण जल कलश यात्रा से हुआ 5 कुंडीय गायत्री यज्ञ का शुभारंभ हुआ ।
घोडाडोंगरी । अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में घोड़ा डोंगरी तहसील के ग्राम कान्हावाड़ी में आज से पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ पर्यावरण जल कलश यात्राके साथ हुआ ।इसमें बहनों ने सिर पर कलश व हाथ में पौधों को लेकर ग्राम के विविध मार्गो से भ्रमण करते हुए स्थानीय देवालयों व धार्मिक स्थलों की पूजा अर्चना की । परिजनों मे कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया ।
पर्यावरण कलश यात्रा के माध्यम से हुआ तीन दिवसीय पंचकुंडीय यज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा का शुभारंभ जिसमे जिला समन्वय समिति के जिला सह समन्वयक रविशंकर पारखे ने कलश यात्रा के साथ जो पेड़ पौधों को भ्रमण कराया व उसका महत्व बताया वही प्रज्ञा पुराण कथा वाचक अविनाश खंडाग्रे ने मनुष्य जीवन का महत्व बताया एवं विकास खंड समनव्यक डा. मनोज पाटनकर ने ग्रामीणों का उत्साह बढ़ाया । जन अभियान परिषद के संतोष राजपूत ने पर्यावरण संरक्षण यात्रा की सराहना की । ग्रामीण लोगो ने उत्साह के साथ कार्यक्रम मे भाग लिया!
ग्राम पंचायत के सरपंच नरेंद्र उइके व रामशंकर गोहे ने देव पूजन कर टोली का स्वागत किया । इस अवसर पर गायत्री परिवार के विवेक खंडेलवाल अनिल शर्मा मधु यादव, खेमराज पवार ,. कमलेश परते जी , वासुदेव नागले ,राम चरण गोहे , दशरथ गीद, संतोश सोनी राजा अग्रवाल सहित श्रीमती आरती परते एवं उनका समूह और घोड़ाडोंगरी से श्रीमती खेमिया पवार श्रीमती सीलवंती श्रीमती मीरा अग्रवाल का सहयोग रहा ।







