विकासखंड स्तर पर पुस्तक मेले का हुआ शुभारंभ
घोड़ाडोंगरी
शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घोड़ाडोंगरी के परिसर में 8 अप्रैल से पुस्तक मेला का शुभारंभ श्री रामजीलाल उइके (वरिष्ठ भाजपा नेता) श्री राकेश अरोरा विधायक प्रतिनिधि विवेक जैन भाजपा पदाधिकारी एसडीएम डॉ अभिजीत सिंह तहसीलदार महिमा मिश्रा विकासखंड शिक्षा अधिकारी ,प्राचाय उत्कृष्ट विद्यालय घोड़ाडोंगरी बी आर सी श्री पीसी बोस एवं अन्य गणमान्य अतिथि की उपस्थिति में फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया गया
बी आर सी श्री पीसी बॉस द्वारा सभी अतिथियों पालक बच्चोऔर पुस्तक विक्रेता का स्वागत करते हुए पुस्तक मेला के उद्देश्य से सभी अतिथियों को अवगत कराया गया श्री रामजीलाल उईके जी द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया की पुस्तकों पर सभी पालकों एवं बच्चों को डिस्काउंट मिले तभी मेले का आयोजन सफल होगा ।एसडीम डॉक्टर अभिजीत सिंह द्वारा बताया कि शासन की इस नवीन पहल के सभी पुस्तक के व्यापारियों को छात्र हित को ध्यान में रखते हुए काफी एवं पुस्तकों के आवश्यक रूप से एमआरपी रेट पर डिस्काउंट दे
एसडीएम अभिजीत सिंह द्वारा सभी पुस्तक व्यापारियों की जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर पुस्तकों पर भी डिस्काउंट देने पर चर्चा उपरांत मिनिमम 5% डिस्काउंट देने पर सहमति बनाई गई सभी वेंडर्स ने इस पर सहमति जताई गई ।
आज प्रथम दिवस में लगभग 125 पालक बच्चों के द्वारा पंजीयन किया गया तथा 6 वेंडर्स के द्वारा स्टाल लगाया गया पालकों और बच्चों के पुस्तकों पर मिल रही डिस्काउंट पर हर्ष व्यक्त किया गया।







