बगडोना के स्वागत द्वार से निकली गई विशाल शोभायात्रा
व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का किया जगह-जगह स्वागत
सारनी। प्रभु श्री राम के जन्म उत्सव के रूप में बगडोना के
राम उत्सव सेवा समिति के तत्व धाम में सोमवार शाम को महावीर स्वामी वार्ड क्रमांक 36 बगडोना से भव्य शोभायात्रा निकालने का कार्य किया गया। सुबह यात्रा का आयोजन राम उत्सव सेवा समिति के तत्वाधान में किया गया जिसमें बड़ी संख्या में महिला पुरुष और बच्चे शामिल रहे इसके अलावा विभिन्न प्रकार की झांकी भी निकल गई जिसमें भगवान श्री राम मां सीता लक्ष्मण और हनुमान जी की झांकी देखने योग्य बन रही थी इस शोभायात्रा को बगडोना व्यापारियों के माध्यम से संचालित करने का कार्य किया गया डीजे की धुन पर प्रभु श्री राम की धुन पर श्रद्धालु अपने आप को झूमने से नहीं रोक पाए इस कार्यक्रम में आमला विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉक्टर योगेश पंडाग्रे भी उपस्थित रहे। नगर वासियों एवं प्रतिष्ठानों ने व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर लोगों को ठंडा एवं शरबत,भंडारे प्रसाद स्वरूप दिया। बगडोना के स्वागत द्वार से हवाई पट्टी तक यह शोभा यात्रा निकाली गई लगभग 4 घंटे से अधिक समय तक शोभा यात्रा को शहर में घूमने के बाद शोभा यात्रा का
राम उत्सव सेवा समिति के माध्यम से छतरपुर चौक पर विशाल आतिशबाजी कर शिवधाम मंदिर पर आरती के बाद प्रसादी वितरण के साथ शोभा यात्रा का समापन करने का कार्य किया गया।राम उत्सव सेवा समिति बगडोना के पदाधिकारी ने शासन प्रशासन एवं नगर पालिका सारनी का हृदय से आभार व्यक्त किया है।
राम जन्म उत्सव समिती बगड़ोना के सफलतम कार्यक्रम के लिए बगडोना के सभी व्यापारी एवं सामाजिक व धार्मिक बन्धू,महिलाएं बच्चे अन्य सभी उपस्थित बगडोना वासियों का हार्दिक आभार व्यक्त करने का कार्य किया है।







