उमंग ALF महिला मंडल पाथाखेड़ा सारणी स्व सहायता समूहो महिलाओं ने बड़े ही धूमधाम से महिला मिलन समारोह कार्यक्रम किया

उमंग ALF महिला मंडल पाथाखेड़ा सारणी स्व सहायता समूहो महिलाओं ने बड़े ही धूमधाम से महिला मिलन समारोह कार्यक्रम किया

प्रेस विज्ञप्ति =उमंग ALF महिला मंडल नगर पालिका समुह ने विश्वकर्मा मंदिर भवन पाथाखेड़ा में धूमधाम से महिला मिलन समारोह मनाया गया।ALF उमंग महिला मंडल के अध्यक्ष कविता पाटिल सचिव वंदना बामनकर कोषाध्यक्ष अमरकली कश्यप में जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी स्व सहायता समूह के द्वारा जो नगर पालिका सारणी से पंजीकृत है उनके दस समूहों का एक ग्रुप समूह मंडल उमंग महिला मंडल पाथाखेड़ा का गठन हुआ है सारे ग्रुप के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय महिला एव होली मिलन को महिलाओं ने महिला मिलन समारोह के रूप में कार्यकम बड़े ही धूमधाम से किया गया जिसमे महिलाओं की विशेष उपस्थिति में कार्यकम सम्पन्न किया गया ।जिसमें सर्वप्रथम अतिथियों ने मांता

सरस्वती के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित पूजन करके कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। उमंगALF महिला मंडल स्व सहायता समूह ग्रुप के अध्यक्ष सचिव सदस्यों पदाधिकारियों ने आगंतुक अतिथि महिलाओं सभी एक दूसरे का पुष्प माला पुष्प गुच्छ भेट करके एवं तिलक लगाकर स्वागत अभिनंदन किया । उन्होंने बताया कि महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्व सहायता समूह की महिलाओं को एकत्रित होकर ऐसे आयोजन करते रहना चाहिए जिससे सभी का व्यक्तिगत विकास होता हैं महिलाये आज हर क्षेत्र में कार्य कर रही हैं आगे बढ़ रही हैं। मातृ शक्ति शिक्षा स्वास्थ्य राजनीति सामाजिक धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर देश की उन्नति में अपना योगदान दे रही है।आज महिलाओं की भागदारी देश समाज में बराबर हो गया है। महिलाओं द्वारा स्वागत गीत भाषण गीत नृत्य खेल कूद आदि प्रस्तुतियां दी गई जिसमें समूहों की महिलाओं सदस्यों ने आदिवासी लोक नृत्य, मराठी लोकनृत्य पंजाबी लोकनृत्य फिल्मी गीतों पर साउथ इंडियन सॉन्ग इत्यादि गीतों में एक से बढ़कर एक नृत्यों की प्रस्तुतियां दी ओर महिलाओं ने चुटकुले कविता भाषण कहानी वेशभूषा परिधान सजावट

इत्यादि कार्यकमों की धमाकेदार प्रस्तुतिया दी गई । कार्यक्रम में समूह एकता , कादम्बरी गरिमा सह्याद्री भद्रकाली साक्षी पंचवटी ओम साईं राम सुजाता शिव शक्ति मां खेड़ापति।सहायता समूह की अध्यक्ष सचिव सदस्यों पदाधिकारियों एव सारे समूहों के सदस्यों की विशेष सहयोग मितव्ययता आपसी मेलजोल से मिलन समारोह मिलजुल कर बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पैट्रिशिया आइजैक किरण पंवार माया पवार बुलबुल चौहान ज्योति जगदेव नान्ही पवार सीमा नागले गीता बरडे सरिता गंगारे दीपा पाल प्रदीप्ती जावलकर सरिता सूर्यवंशी नीरजा बरबड़े रेखा सोनारे मीनाक्षी जोगी सुनीता वाईकर दीपिका निरापुरे मिताली निरापुरे यशिता सूर्यवंशी ,भारी संख्या में महिला समूहो की पदाधिकारी सदस्यगण कार्यक्रम में मौजूद थे।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.