*आज से शुरू होगा 11 दिवसीय अखण्ड हनुमान चालीसा पाठ*

*आज से शुरू होगा 11 दिवसीय अखण्ड हनुमान चालीसा पाठ*

श्री राम नवमी एवं हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष में सी एच पी 4 श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में होगा 11 दिवसीय अखण्ड हनुमान चालीसा पाठ मंदिर के पुजारी आनंदी जी एवं जगदीश गौर जी ने बताया कि सारनी नगर की सुख समृद्धि के लिए लगातार तीसरे वर्ष भी 1 अप्रैल से 12 अप्रैल तक अयोजित अखंड हनुमान चालीसा के पाठ का आयोजन किया जा रहा है इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त अधिकारीगण कर्मचारी गण तथा सारनी नगर के

व्यापारी, पत्रकार बंधु एवं समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं का सहयोग मिलता है। उन्होंने बताया कि सारनी नगर के विभिन्न भजन मंडल, चालीसा मंडल, रामायण मंडल, पुरूष वर्ग तथा महिलाओं का विशेष सहयोग मिलता है। मंदिर समिती ने समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं के आग्रह किया है कि सभी अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना विशेष सहयोग प्रदान करे।