घोड़ाडोंगरी । व्यापार जगत का एक जाना माना नाम छोटेलाल मालवीय का आज निधन हो गया। वे अपने जीवन के 91 वर्ष पूर्ण कर कर देवलोक को प्रस्थान कर गए।
घोड़ाडोंगरी जैसे छोटे से कस्बे में व्यापार जगत में उनका नाम पूरे क्षेत्र ओर जिले में जाना जाता है। उनके व्यापार को आगे बढ़ाने में उनके पुत्र रामविलास मालवीय, ओमप्रकाश मालवीय, राजेश मालवीय , सुनील मालवीय ने उनकी तरह ही आगे बढ़ाया।
जहां छोटेलाल मालवीय ने किराना व्यवसाय से अपना जीवन प्रारंभ किया था । वहीं अब उनके चारों पुत्र किराना व्यवसाय के अलावा हार्डवेयर, मेडिकल व्यवसाय में अपने पिता की तरह लोगों के बीच व्यावहारिक और सम्माननीय व्यवसाय कर सेवा दे रहे हैं।
छोटेलाल मालवीय जी का जीवन सादगी सद्गुणों और संस्कारों की मिसाल था। मालवीय कलार समाज के सबसे वृद्ध लोगों में जाने – जाने वाले
छोटेलाल मालवीय के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। सभी ने उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।







