महेंद्रवाडी में चल रहा पाँच कुण्डीय यज्ञ

महेंद्रवाडी में चल रहा पाँच कुण्डीय यज्ञ :-
ग्राम महेंद्रवादी में गायत्री परिवार द्वारा पंच कुंडी महायज्ञ वी श्रीमद् प्रज्ञा प्राण तथा का आयोजन किया जा रहा है पांच कुंडली गायत्री महायज्ञ 6 मार्च से 9 मार्च तक रहेगा ,

जिस में 8 मार्च को प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन रात्रि 8:00 बजे से प्रारंभ हुआ जिसमें गायत्री परिवार के प्रज्ञा पुराण कथा वाचक धोटे जी ने कथा वाचन किया श्री धोते ने बताया कि हमें हमारे जीवन में किस तरह परिवार और समाज को समतुल्य रखकर परोपकार के कार्य करना चाहिए श्री धोटे जी ने कथा के दौरान उपस्थित अतिथियों द्वारा दीपदान कराया गया कथा देवरात्रि तक चली वेद माता गायत्री माता के महामंत्र गायत्री मंत्र के द्वारा यज्ञ में आहुतियां दिलाई गई , कथा के संपन्न पर वेद माता गायत्री की

आरती कर कथा का समापन किया गया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महेंद्रवादी ग्राम के महिला पुरुष उपस्थित थे कथा में सारनी , बैतूल ,शाहपुर, और अन्य नगरों से लोगों ने बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज की श्री धोटे ने बताया कि गुरुदेव श्री राम शर्मा के वचनों को यदि सांसारिक मनुष्य धारण करें तो वो एक सर्वश्रेष्ठ दोष मुक्त समाज का निर्माण करने में सक्षम हो जाता है आचार्य पंडित श्रीराम शर्मा के वचनों अनुसार यदि हम हमारे स्वयं में सुधार करेंगे तो समाज और संसार में सुधार संभव हो पाएगा ,
कथावाचक श्री धोते ने लोगों से अपने दोष व तामसिक,भोजन ,व्यसन भी छोड़ने का संकल्प उपस्थित श्रोताओं को दिलाया ,
आज का खुलासा ,,✍🏽