*नगर पालिका सारनी में नेशनल लोक अदालत आज*
सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी में नेशनल लोक अदालत का आयोजन शनिवार 8 मार्च को प्रातः 11 से शाम 4 बजे तक किया गया है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीके मेश्राम ने बताया कि नगरपालिका क्षेत्र में संपत्तिकर, समेकितकर, शिक्षा उपकर, विकास उपकर एवं जलकर बकायादार नेशनल लोक अदालत में समस्त बकाया एवं चालू टैक्स जमा कर सकते हैं। उन्हें नियमानुसार छूट प्रदाय की जाएगी।







