भरत मुनि स्मृति दिवस —संस्कार भारती कला के माध्यम से राष्ट्र की चेतना को जागृत कर रही है —- अभिजीत जी गोखले

भरत मुनि स्मृति दिवस —संस्कार भारती कला के माध्यम से राष्ट्र की चेतना को जागृत कर रही है —- अभिजीत जी गोखले । *सारनी*—- संस्कार भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री अभिजीत जी गोखले भोपाल में लोक कला संयोजकों की दो दिवसीय बैठक कर वनवासी बाहुल्य जिला बैतूल में सदस्यों से चर्चा कर ने बैतूल आये। इस अवसर का संस्कार भारती बैतूल ने भरत मुनि स्मृति दिवस के निमित्त लोक कला , गुदडी कला , भरेवा कला , बांस कला, और कला धरोहर के साथ ही पांचजन्य स्वर्ण जयंती चित्र कला की दुर्लभ प्रदर्शनी बैतूल नगर के विनायक शिशु मंदिर के परिसर में प्रदर्शित की गई। अतिथियों ने भगवान नटराज का पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

संस्कार भारती के सामुहिक ध्येय गीत के बाद अतिथी परिचय चंद्रशेखर द्वारा दिया गया। कार्यक्रम की भूमिका मोतीलाल कुशवाह प्रांत महामंत्री संस्कार भारती मध्य भारत प्रांत द्वारा रखी गई। संस्कार भारती कला और साहित्य के क्षेत्र में अखिल भारतीय स्तर पर कार्य कर रही है। सा कला या विमुक्तये अर्थात कला वह है जो बुराईयों के बंधन को काटकर मुक्ति प्रदान करती है। पांच विधाओ के माध्यम से समाज को संगठित करने का प्रयास किया जा रहा है। श्री गोखले जी ने उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि संस्कृति की रक्षा में वनवासी समाज का महत्वपूर्ण योगदान है। लोक कला की चर्चा अभी भोपाल में की है, लेकिन उसकी प्रत्यक्ष प्रस्तुती बैतूल में देखने को मिली। संघ के पंच परिवर्तन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि परिवर्तन अपने घर से प्रारम्भ करे। जिसमें कुटुंब प्रबोधन ,पर्यावरण, स्वदेशी प्रमुख है।

भरेवा कला के लिए बलदेव वाघमारे , भजन के लिए मोतीराम जवणे , अर्धनारीश्वर के लिए पवन मेहरा , लोक गायन के लिए ओम प्रधान, गुदड़ी कला के लिए श्रीमती शकुन पाटील, गीता उबनारे, श्रीमति सुनीता,सलोमी बाई धुर्वे और कला धरोहर के लिए अंबादास सूने का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया। इसके अतिरिक्त लोकनृत्य सागर उइके नृत्य समूह ने सराहनीय लोक नृत्य प्रस्तुत किए। उनका भी श्री गोखले जी ने सम्मान किया। अवसर पर मध्य भारत प्रांत के प्रांतीय महामंत्री मोतीलाल कुशवाह, जिला अध्यक्ष श्याम राव महस्की , डाक्टर अरूण भदौरिया,राघवेन्द्र सिसोदिया, प्रताप धुर्वे, यश कुशवाह, संतोष प्रजापति, अमित सल्लाम, पी एन बारंगे, पुष्पलता बांरगें , पवन मेहरा, हरिओम कुशवाहा, संजय पाल सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन योगेन्द्र ठाकुर महामंत्री ने किया। समापन वंदेमातरम गीत के साथ हुआ। कार्यक्रम के पश्चात सामुहिक अल्पाहार के बाद कार्यक्रम समाप्त हुआ।