प्राचार्य का घर घर दस्तक : बच्चों को दे रहा तनाव से मुक्ति
परीक्षा के तनाव भरे समय में छात्रों की सफलता की कुंजी हे प्राचार्य विवेक तिवारी
प्राचार्य विवेक तिवारी 10 वी,12वी के विद्यार्थियों से वार्षिक परीक्षा के दौरान घर घर दस्तक देकर छात्रों एवं पालकों से निरंतर कर रहे संपर्क
घोड़ाडोंगरी । इन दिनों हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी की बोर्ड परीक्षा आयोजित हो रही है । बोर्ड परीक्षाओं के दौरान छात्र-छात्राओं में पढ़ाई को लेकर मानसिक तनाव भी बना रहता है सभी विद्यार्थी रात दिन कठिन परिश्रम कर अच्छा रिजल्ट बनाने के लिए लगे हुए हैं वही एक और सीएम राइज विद्यालय घोड़ाडोंगरी के प्राचार्य विवेक तिवारी भी इन दोनों विद्यार्थियों के घर-घर दस्तक देकर विद्यार्थी एवं उनके माता-पिता से मुलाकात कर विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाकर मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं। सीएम राइज विद्यालय की हायर सेकेंडरी की छात्रा पायल कहार,दुर्गा टेम्रवाल ,आरती बारसे, हाईस्कूल की छात्रा क्षमां पाटले,जानवी चौरे सलैया ग्राम की खुशी साहू, दिव्या यादव ने बताया कि बोर्ड परीक्षा की तैयारीया परीक्षा के दौरान विद्यार्थी घर पर रहकर कर रहे हैं
जहां एक पिता की तरह प्राचार्य महोदय विद्यार्थियों के घर-घर जाकर हमारे माता-पिता व सभी विद्यार्थियों से मुलाकात कर हमारा हौसला बढ़ा रहे हैं परीक्षा को लेकर मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हे। छात्रों के पालकों ने बताया कि हमने अपने जीवनकाल में ऐसा प्राचार्य नहीं देखा जो बोर्ड परीक्षा के दौरान बच्चों से मिलने उनके घर तक संपर्क कर बच्चों को मार्गदर्शन भी प्रदान करते हैं ।
गौरतलब हो कि सीएम राइज विद्यालय के प्राचार्य विवेक तिवारी वर्ष भर विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षण कार्य के साथ साथ,हर गतिविधि में निपुण रखते हैं ,वही इन दिनों बोर्ड परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों से निरंतर घर घर संपर्क कर संवाद करते हैं एवं उनका हौसला बढ़ा रहे हैं ।









