अखिल भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ की रीति नीति से प्रभावित होकर जेसीसी मेंबर भरत सिह सचिव वरुण सिह ने बीएमएस ज्वाइन किया

अखिल भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ की रीति नीति से
प्रभावित होकर जेसीसी मेंबर भरत सिह सचिव वरुण सिह ने बीएमएस ज्वाइन किया

एचएमएस यूनियन को झटका लगा बीएमएस यूनियन के अध्यक्ष महामंत्री की सफल रणनीति का नतिजा

सारनी। अखिल भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ की रीति नीति से प्रभावित होकर पाथखेड़ा क्षेत्र से एच एम एस संगठन के पूर्व डब्लूसीएल टीएससी एवं वर्तमान क्षेत्रीय जेसीसी मेंबर भरत सिंग ठाकुर एवं छतरपुर खदान 1 एचएमएस सचिव वरुण सिंह ने भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ की सदस्यता ग्रहण की हैं। भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि संघ का उद्देश्य कर्मचारियों के हितों में काम करना है और राष्ट्र हित को सर्वोपरियों रखते हुए संगठन श्रमिकों के हित के लिए काम करता है

इसी से प्रभावित होकर भरत सिंह और वरुण सिंह ने संघ की सदस्यता ग्रहण की है जिससे संघ को और अधिक मजबूती मिलेगी। आमला सारणी विधायक डॉक्टर योगेश पंडाग्रे ,अखिल भारतीय उपमहामंत्री आशीष मूर्ती जी ए बी के एम् एस कोषा अध्यक्ष जयंत अशोले डब्लू सी एल आईआर प्रभारी ए पी सिंह जी की उपस्थिती में सँघ की सदस्य्ता ग्रहण की