परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर दी शुभकामनाएं
घोड़ाडोंगरी । आज से हाई स्कूल की दसवीं की परीक्षाएं प्रारंभ हो गई हैं। आज परीक्षा के प्रथम दिन सीएम राइज स्कूल के शिक्षक पीयूष शर्मा गिरधारी तेम्रवाल, मॉडल स्कूल घोड़ाडोंगरी के शिक्षक सराठे सर परीक्षा शुरू होने के एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र एक्सीलेंस स्कूल पहुंचे।
यहां केंद्र के बाहर परीक्षा देने पहुंचे विद्यार्थियों से मिले और उन्हें परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी और उत्साह वर्धन किया। उन्होंने बच्चों से पूछा कि किसी तरह की कोई परेशानी तो नहीं है । सभी बच्चे प्रवेश पत्र लेकर आए हैं कि नहीं और जो बच्चे लेट परीक्षा देने पहुंचे उन्हें हिदायत दी की अगले पेपर में समय से आओ और जल्दी आओ।
शिक्षकों द्वारा इस तरह गंभीरता पूर्वक बच्चों के प्रति ध्यान देने के रवैया को देखकर बच्चों को परीक्षा केंद्र पहचाने पहुंचे पालक भी बहुत खुश हुए।








