घोड़ाडोंगरी में हो रही थी अफीम की खेती: पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सड़कवाडॉ ग्राम के स्कूल मोहल्ला में भिखारीलाल धुर्वे के खेत में कोई बंगाली सोनू द्वारा अफीम की खेती की जा रही थी।

घोड़ाडोंगरी में हो रही थी अफीम की खेती: पुलिस की बड़ी कार्रवाई

घोड़ाडोंगरी तहसील क्षेत्र के सड़कवाडॉ ग्राम में अफीम की खेती का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घोड़ाडोंगरी तहसील क्षेत्र के सड़कवाडॉ ग्राम के स्कूल मोहल्ला में भिखारीलाल धुर्वे के खेत में कोई बंगाली सोनू द्वारा अफीम की खेती की जा रही थी।

जिसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लगभग आधा एकड़ से अधिक 55 डेसिमल क्षेत्र में अफीम के पौधे उखाड़वाय और देर रात तक कार्रवाई की ।

घोड़ाडोंगरी क्षेत्र में अफीम की खेती की खबर से लोग अचंभित है और माना जा रहा है कि और भी लोगों को दवाई के नाम पर अफीम की खेती करने वाला गिरोह क्षेत्र में सक्रिय हो सकता है।