खोखो खिलाड़ी विश्व विजेता सचिन भार्गव का सीतावन ग्रह ग्राम में हुआ जोरदार स्वागत,

सुमित गुप्ता

खोखो खिलाड़ी विश्व विजेता सचिन भार्गव का सीतावन ग्रह ग्राम में हुआ जोरदार स्वागत,

विश्वविजेता भारतीय टीम खो खो टीम के खिलाड़ी सचिन भार्गव ने विश्व कप जीतने के बाद जब पहली बार सीतावन क्षेत्र में कदम रखा तो क्षेत्रवासियों ने उनके स्वागत के लिए पलक पांवड़े बिछा दिए, क्षेत्र के साथ देश का नाम भी सचिन ने समूचे विश्व में बढ़ाया है। सचिन ने सर्वप्रथम धोबघट्टा के समीप भूत बाबा नामक स्थान पर चरण वंदना की, उसके बात सचिन के स्वागत का सिलसिला शुरू हो जो गृह ग्राम कटुक्या पहुंच कर थमा, मगरादेह , इमलीपुरा,

उदयनगर, किशनगढ़फाटा पीपलपाटी , पोलाखाल , सीतावन क्रिकेट क्लब , खेल प्रेमियों, एवं नगरवासियों ने उदयनगर में जोरदार स्वागत किया गया, पीपरी आगमन पर, गुप्ता परिवार,जैन परिवार,अग्रवाल परिवार,जायसवाल परिवार, चारण समाज,कोली समाज ग्राम पंचायत पीपरी , शिक्षक परिवार ,ग्राम पंचायत निमनपुर, देवझिरी , आदि ने जगह जगह मंच लगा कर स्वागत किया ,क्षेत्रीय विधायक मुरली भंवरा ने भी पीपरी पहुंच कर स्वागत किया , विधायक भंवरा ने गोदी में उठा कर साल श्रीफल से स्वागत किया,

गुप्ता परिवार ने नर्मदा मैय्या की फोटो दे कर स्वागत किया, ग्रामीण जनों सचिन का जोरदार ढोल ढमाको डीजे के द्वारा भव्य स्वागत किया गया,जगह जगह भारत माता की जय,वंदे मातरम के नारे लगाए गए,तिरंगा लपटे सचिन 1 आइडियल की तरह युवाओं को नजर आ रहे थे,सीतामंदिर पर आशीर्वाद ले कर सचिन कटुक्या पहुंचे।

Comments are closed.