द्वार सभा के माध्यम से जनजागरण अभियान चलाया ।

केंद्र सरकार की 4 लेबर कोड ,श्रम कानून मैं बदलाव ,ठेका कर्मचारियों को हाई पॉवर कमेटी का वेतन भुगतान जैसे अन्य मुद्दों को लेकर सीटू, एटक, इंटक ,यूनियन ने माइन पर प्रथम पाली मैं द्वार सभा के माध्यम से जनजागरण अभियान चलाया ।

मज़दूरों नेतृत्व कर रहे खेमचंद जावारे ने कहा कि केंद्र सरकार मज़दूर विरोधी नीतियों को जो नए नए कानून ला रही है हम उसके खिलाफ है और अगर समय रहते हुए मज़दूर विरोधी गतिविधियों को लेकर सरकार अगर अपने फैसले से वापस भी होती तो जल्दी ही हड़ताल पर विचार किया जयेगा आज पाथाखेड़ा की सभी खदानों द्वार सभा की गई ।