एनसीसी का 76वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया।
आमला। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय वायु सेना स्थल आमला में एनसीसी का 76वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, इस अवसर पर विद्यालय के एनसीसी कैडेट ने केंद्रीय विद्यालय वायु सेना स्थल आमला से ससावड़ गांव तक एक साइकिल रैली भी निकाली ,जिसमें छात्रों ने जन-जन को अपने नगर और गांव को -साफ सुंदर और स्वच्छ बनाने की अपील की, उन्होंने सभी लोगों से स्वयं जागरूक रहकर दूसरों को जागरूक बनाने का संदेश भी दिया। आम जनता से उन्होंने कहा कि वह रास्ते में कहीं भी कूडा कचरा ना फेंके , जगह-जगह डस्टबिन लगे हुए हैं कचरा वाली गाड़ी रोज ही हर घर द्वार आ रही है उसी में कचरा डाले ताकि हम अपने नगर को स्वच्छ रख सके। आज केंद्रीय विद्यालय में भी धूमधाम से एनसीसी के स्थापना दिवस पर बच्चों ने गीत संगीत और नृत्य के माध्यम से उपस्थित जनों का मन मोह लिया। विद्यालय प्राचार्य श्री मदन मोहन कटियार ने एनसीसी के कैडेटस की प्रशंसा करते हुए कहा की आज एनसीसी का स्थापना दिवस पूरे देश में उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। विद्यालय और कॉलेज के युवाओं में देशभक्ति और देश सेवा के जुनून का पौधा लगाने का कार्य एनसीसी द्वारा किया जाता है जो बाद में वटवृक्ष होकर देश सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हैं
एनसीसी में भाग लेकर के उनके कड़ी मेहनत और अनुशासन से युवाओं की प्रतिभा निखरती है। अनुशासन और कड़ी मेहनत ही युवाओं को मजबूती प्रदान करती है जिससे वह जीवन की हर परिस्थिति का सामना करने के काबिल बन पाते हैं उन्होंने कहा कि एन सीसी सेना की एक लघु इकाई है इसका निर्माण सेना की कमी को पूरा करने के लिए किया गया था जिसकी स्थापना हृदय नाथ कुंजरू ने किया था जिनके सपनों को आज हमारे युवा और एन सी सी कैडेटस साकार कर रहे हैं भारत सरकार भी एनसीसी कैडेटों के योगदान को देखते हुए सेना और विभिन्न विभागों में इन्हें नौकरी में प्राथमिकता प्रदान कर रही है, उन्होंने बच्चों से अपील की सभी बच्चे एनसीसी और स्काउट- गाईड और सेना में सक्रिय सहभागिता के साथ भाग लेकर देश सेवा में अपना योगदान दें। इस अवसर पर केंद्रीय विद्यालय आमला के एनसीसी ऑफिसर श्री हेमंत कुमार वर्मा ने भी एनसीसी के उद्देश्य और महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में एनसीसी के छात्र-छात्राओं जिसमें अजीत यादव ,सक्षम हारोड़े, माही साहू, आराध्य श्रोत्रीय, देवश्री हारोड़े और अन्य कैडेट्स द्वारा गीत , नृत्यऔर नाटक प्रस्तुत किया गया । इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक रुपेश चौधरी,के,के, साहू ,सिंटू बलदेवा, रितेश श्रोत्रीय ,मनीष,सुनील कुमार श्रीवास्तव अरुण खातरकर ,विनायक तिवारी ,श्रीमती कंचन तिवारी ,तबस्सुम खान तनुश्री सरकार, चंदा मैडम ,नर्मदा प्रसाद सोलंकी, सचिन, रोशन पटवारी सहित समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन चंचल मैडम, पायल और स्वस्ती ने किया।







