बांसपुर में संविधान दिवस के उपलक्ष में

आज दिनांक 26/11/2024 को माध्यमिक विद्यालय बांसपुर में संविधान दिवस के उपलक्ष में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से घोड़ाडोंगरी की संचालिका बहन लक्ष्मी दीदी ने हाईस्कूल बांसपुर एवं माध्यमिक विद्यालय बांसपुर के विधार्थियों को परिवार, समाज व देश को नशामुक्त करने के लिए उद्बोधन दिया।नशा के दुष्परिणाम भी गिनाएं। नशा किसी भी प्रकार का हो वह शरीर , परिवार, समाज व देश के लिए नुकसानदायक है। संस्था के बच्चों के द्वारा नशा मुक्ति नाट्य का मंचन किया गया ।जो अनुकरणीय था।अंत में नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में ब्रम्हकुमारी संस्था से बी.के.ट्वंकल,गीता बहन, हरीश,सोनू,श्रीराम के अलावा प्राचार्य श्री मंशूलाल आहके समेत शिक्षक -शिक्षिकाएं उपस्थित थे।