विद्यार्थियों को सोशल मीडिया से परहेज करने की आवश्यकता- अवधेश तिवारी

विद्यार्थियों को सोशल मीडिया से परहेज करने की आवश्यकता- अवधेश तिवारी

जनजातीय गौरव पखवाड़ा अंतर्गत
( बालिकाओ को जागरूक करने कार्यशाला का हुआ आयोजन )

रानीपुर,। पीएम श्री विद्यालय जुवाड़ी में सोमवार दोपहर पश्चात बाल सभा में जनजातीय गौरव सप्ताह अंतर्गत छात्र/छात्राओं ने भाषण प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए वहीं एनसीसी दिवस पर विद्यालय के एनसीसी छात्रों ने घोड़ाडोगरी नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचकर मरीजों को फलों का वितरण किया । पुलिस विभाग द्वारा विद्यार्थियों को सोशल मीडिया से परहेज करने की आवश्यकता सहित बालिकाओं को जागरूक करने कार्यशाला का आयोजन हुआ। विद्यालय में सोमवार दोपहर पश्चात विभिन्न विधाओं का आयोजन किया गया जहां कार्यक्रम की मुख्यअतिथि रानीपुर थानाप्रभारी अवधेश तिवारी के मुख्य आतिथ्य में जनजाति गौरव दिवस पखवाड़ा में सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र/छात्राओं ने आदिवासी लोकनृत्य, लोकगीत, भाषा से सब का मन मोह लिया ।वहीं छात्र/छात्राओं ने भाषण प्रतियोगिता में बिरसा मुंडा जी के जीवन पर प्रकाश डाला उनके शोर्य और वीरता के अनेकों उदाहरण प्रस्तुत किए । एनसीसी दिवस पर विद्यालय के एनसीसी के विद्यार्थियों द्वारा नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मरीजो को फलों का वितरण किया । मुख्यअतिथि रानीपुर थानाप्रभारी अवधेश तिवारी एवं सरपंच मनोज धुर्वे ने अपने उद्बोधन में

विद्यार्थियों को सोशल मीडिया से परहेज कर पढ़ाई पर फोकस करने की आवश्यकता सहित बालिकाओं को जागरूक करने वर्कशॉप ली । जहां उन्होंने महिला सुरक्षा और बालिकाओं को अपराधों की प्रति जागरूक करने, पुलिस के प्रयास एक कोशिश अभियान,अभिमन्यु अभियान, नाबालिक बालिकाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों की रोकथाम के लिए चर्चा की उन्होंने पुलिस की भूमिका व सहयोग कार्यशाला में बालिकाओं को प्रोत्साहित किया । व किसी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल उनसे संपर्क करने हेतु अपना मोबाइल नंबर भी विद्यार्थियों को नोट कराया । पीएम श्री विद्यालय के प्राचार्य श्री बाखला सर द्वारा विद्यालय के छात्र /छात्राओं को मार्गदर्शन देने पर पुलिस विभाग व थाना प्रभारी अवधेश तिवारी जी एवं सरपंच मनोज धुर्वे का आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश महतो, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र कुमार महतो इंदल यादव विजय लाल धुर्वे, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र कुमार महतो सरपंच मनोज धुर्वे रेकचंद यादव,शिक्षक /शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।