विद्यार्थियों को सोशल मीडिया से परहेज करने की आवश्यकता- आम्रपाली दहात

विद्यार्थियों को सोशल मीडिया से परहेज करने की आवश्यकता- आम्रपाली दहात

जनजातीय गौरव पखवाड़ा अंतर्गत
( बालिकाओ को जागरूक करने कार्यशाला का हुआ आयोजन )

घोड़ाडोंगरी ।सीएम राइज विद्यालय घोड़ाडोंगरी में शनिवार दोपहर पश्चात बाल सभा में जनजातीय गौरव सप्ताह अंतर्गत छात्र/छात्राओं ने भाषण प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए वहीं एनसीसी दिवस पर विद्यालय के एनसीसी छात्रों ने नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचकर मरीजों को फलों का वितरण किया । पुलिस विभाग द्वारा विद्यार्थियों को सोशल मीडिया से परहेज करने की आवश्यकता सहित बालिकाओं को जागरूक करने कार्यशाला का आयोजन हुआ। विद्यालय में शनिवार दोपहर पश्चात विभिन्न विधाओं का आयोजन किया गया जहां कार्यक्रम की मुख्यअतिथि घोड़ाडोंगरी चौकी प्रभारी आम्रपाली दहात के मुख्य आतिथ्य में जनजाति गौरव दिवस पखवाड़ा में सांस्कृतिक

कार्यक्रम में छात्र/छात्राओं ने आदिवासी लोकनृत्य, लोकगीत, भाषा से सब का मन मोह लिया ।वहीं छात्र/छात्राओं ने भाषण प्रतियोगिता में बिरसा मुंडा जी के जीवन पर प्रकाश डाला उनके शोर्य और वीरता के अनेकों उदाहरण प्रस्तुत किए । एनसीसी दिवस पर विद्यालय के एनसीसी के विद्यार्थियों द्वारा नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मरीजो को फलों का वितरण किया । मुख्यअतिथि घोड़ाडोंगरी चौकी प्रभारी आम्रपाली दहात ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को सोशल मीडिया से परहेज कर पढ़ाई पर फोकस करने की आवश्यकता सहित बालिकाओं को जागरूक करने वर्कशॉप ली । जहां उन्होंने महिला सुरक्षा और बालिकाओं को अपराधों की प्रति जागरूक करने, पुलिस के प्रयास एक कोशिश अभियान,अभिमन्यु अभियान, नाबालिक बालिकाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों की रोकथाम के लिए चर्चा की उन्होंने पुलिस की भूमिका व सहयोग कार्यशाला में बालिकाओं को प्रोत्साहित किया । व किसी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल उनसे संपर्क करने हेतु अपना मोबाइल नंबर भी विद्यार्थियों को नोट कराया । सीएम राइज विद्यालय के प्राचार्य श्री विवेक तिवारी द्वारा विद्यालय के छात्र /छात्राओं को मार्गदर्शन देने पर पुलिस विभाग व चौकीप्रभारी आम्रपाली दहात जी का आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षक /शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।