श्री राधे कृष्णा मंदिर प्रांगण डाडीवाडा में यादव सोर्य दिवस मनाया

आज #राष्ट्रीय_यदुवंशम_सेना द्वारा नर्मदा पुरम जिले के केसला ब्लाक के श्री राधे कृष्णा मंदिर प्रांगण डाडीवाडा में यादव सोर्य दिवस मनाया गया जिसमें 18 नवंबर 1962 को रेजांगला युद्ध में शहीद हुए यादव समाज के कुमाऊं रेजिमेंट के 120 में से 114 वीर यादव सैनिकों ने मातृभूमि की रक्षा हेतु अपने प्राणो को न्योछावर कर दिया आज लद्दाख अगर भारत का हिस्सा है तो वह 120 वीर यादवो की वजह से हे जो अंतिम सांस ओर अंतिम गोली तक लडे ओर लड़ते लडते शहीद हो गए,शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ ही संगठन द्वारा गौमाता गौवंश के संरक्षण,सेवा हेतु भव्य 5 एकड़ में निर्माण किये जा रहे भव्य गौशाला का भुमिपुजन नव-निर्माण कर ऐतिहासिक कार्य की पहल की जिसका निर्माण,लोकार्पण आगामी गोवर्धन पूजा तक किया जाएगा, संगठन द्वारा वर्तमान एवं पुर्व सैनिकों,अतिथि, प्रतिभावान छात्र-छात्राओ के साथ शिक्षक, डाक्टर अधिवक्ता पत्रकारौ का सर्वोच्च श्रीकृष्ण यादव सम्मान,सील्ड मेडल से सम्मानित किया गया।

यदुवंशम् सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष इं.पवन यादव जी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथि, सेनिक, शिक्षक, प्रतिभावान छात्र-छात्रा संगठन के पदाधिकारी सामाजिक साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब कोई भी गौमाता गोवंश दर नहीं भटकेंगी इसका जिम्मा यदुवंश की सेना ने ले लिया है आज भारतीय सेना में जिस तरह जातिगत भेदभाव किया जाता है यह ठीक नहीं बाकी जातियो की तरह यादवों का भी सेना में यादव रेजीमेंट बने या सिर्फ सभी रेजिमेंट खत्म करके भारतीय सेना करें

किसी के शोर से भारत में यादवों का वंदन रुक नहीं सकता जब तक है खुन में हलचल ये पितांबर झुक नहीं सकता।