चोटिल अवस्था मे पड़े एक बुजुर्ग को जनसेवा कल्याण समिति के सदस्यों ने हॉस्पिटल पहुँचाया
शहर की अग्रणी संस्था जनसेवा कल्याण समिति ने अपने नाम को सार्थक करते हुए रविवार को पुनः जनसेवा का परोपकारी कार्य किया। शहर के बस स्टैंड क्षेत्र में चोटिल अवस्था मे पड़े एक बुजुर्ग को जनसेवा कल्याण समिति के सदस्यों ने हॉस्पिटल पहुँचाया।
समिति के सागर चौहान ने बताया कि रविवार सुबह उनके पास फोन आया कि बस स्टैंड क्षेत्र में अब्दुल वसीम नाम के बुजुर्ग के पैर में गम्भीर चोट लगी है,और उन्हें बेतहाशा दर्द हो रहा है। सूचना मिलते ही जनसेवा कल्याण समिति के सदस्य बस स्टैंड पहुँचे और चोटिल बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाने की जुगत करने लगे।
समिति के अमित यादव व शुभम एस.के ने जानकारी दी कि अब्दुल वसीम नाम के बुजुर्ग के पैर की चोट काफी पुरानी थी,पर उपचार न होने की वजह से उनके पैर की सतह काली पड़ गई थी और घाव बहुत गहरा हो गया था, यहां तक कि घाव में इल्लियां तक लग गई थी। उन्हें सदस्यों द्वारा सिविल हॉस्पिटल ले जाया
गया,जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया एवं उनका घाव साफ किया गया। आगे नितिन ठाकुर एवं मोना कनोजे ने बताया कि उनके घाव की गम्भीरता को देखते हुए हॉस्पिटल से उन्हें बैतूल रैफर करने को कहा गया। चूंकि उनके साथ उनका कोई परिजन नही है इसलिए जनसेवा कल्याण समिति के तीन सदस्य उनके अटेंडर बनकर बैतूल के जिला अस्पताल उनके साथ गए और उन्हें वहां एडमिट करवाया।
जनसेवा कल्याण समिति के सदस्यों द्वारा किये इस परोपकारी कार्य की पूरे शहर में प्रसंशा हो रही है।
समिति के सदस्य अजय नायडू,शेखर साहू व प्रमोद पवार ने कहा कि अब्दुल वसीम जुन्नारदेव से आमला आये है और पिछले कुछ वर्षों से शहर में ही भिक्षा मांग कर जीवन यापन कर रहे है,उनके साथ कभी कोई परिजन नही दिखा,इस वजह से भी जनसेवा कल्याण समिति को ये महसूस हुआ कि इन बुजुर्ग की सहायता प्राथमिकता से करनी चाहिए,और इसी क्रम में सभी सदस्य सिविल हॉस्पिटल आमला और फिर जिला चिकित्सालय बैतूल उन्हें लेकर पहुँचे। बंटी प्रजापति,शिखर खातरकर व सुजल चौहान ने बताया कि जनसेवा कल्याण समिति हमेशा रोगियों व घायलों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है, और आगे भी समिति तत्पर रहेगी रोगियों की सेवा के लिए।
सोनू सिंह राजपूत और ऋषि पवन मसतकर ने जानकारी दी कि जिला हॉस्पिटल से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुजुर्ग अब्दुल वसीम का ऑपरेशन होगा और उनके गम्भीर घाव को ठीक किया जाएगा।







