भगवान सहस्त्रबाहु की शोभायात्रा दोपहर 3:00 बजे से

भगवान सहस्त्रबाहु जन्मोत्सव की तैयारी पूर्ण
घोड़ाडोंगरी युवा हैहय कलचुरी कलार समाज संगठन द्वारा राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु जन्मोत्सव 17 नवंबर दिन रविवार को मनाया जा रहा है ,
जिसमें भगवान सहस्त्रबाहु का विधिवत पूजन व अभिषेक सुबह 9:00 बजे से किया जाएगा राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु पूजन अभिषेक का कार्यक्रम घोड़ा डोंगरी महिला कलचुरी कलार संगठन द्वारा किया जाएगा इसके उपरांत यज्ञ आहुति एवं प्रसादी वितरण का कार्यक्रम दोपहर में संपन्न होगा वही युवा कलचुरी कार समाज संगठन द्वारा राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु की शोभायात्रा दोपहर 3:00 बजे से निकल जाएगी

 

जिसमें नगर के साथ-साथ आसपास के ब्लॉक युवा कलार समाज संगठन अध्यक्ष व युवा कलचुरी कलार समाज संगठन जिला अध्यक्ष सहित जिला कार्यकारिणी सदस्य अपनी उपस्थिति रहेगी भगवान सहस्त्रबाहु की शोभायात्रा मालवीय भवन सतपुड़ा ग्राउंड घोड़ाडोंगरी से प्रारंभ की जाएगी जो कि नगर के सभी प्रमुख छोटे-बड़े मार्गो से होती हुई पुनः मालवीय भवन पहुंचेगी जहां युवा संगठन द्वारा वरिष्ठ वृद्ध जनों व समाज के मार्गदर्शक बुजुर्गों का सम्मान अतिथि सम्मान व मंच प्रस्तुतियां होगी इसके उपरांत सभी सामाजिक मार्गदर्शक द्वारा समाज व देश में फैल रही कुरीति रूढ़िवादिता को लेकर उद्बोधन होंगे इसके उपरांत सभी सामाजिक पारिवारिक जनों द्वारा

भगवान सहस्त्रबाहु की पूर्ण आरती कर भोजन प्रसादी वितरण किया जाएगा युवा समाज संगठन घोड़ाडोगरी द्वारा विगत कई वर्षों से भगवान सहस्त्रबाहु जयंती का कार्यक्रम प्रतिवर्ष किया जाता है ,
जिसमें युवा कलचुरी कलार समाज संगठन द्वारा नगर व क्षेत्र में समय-समय पर अन्य सामाजिक धार्मिक शोभायात्राओं का स्वागत के साथ समाज सेवा का कार्य भी निरंतर किया जा रहा है ,
युवा कलचुरी कलार समाज जिला युवा कलचुरी कलार समाज संगठन के प्रतिनिधित्व में प्रतिवर्ष जिला स्तरीय मुख्य जयंती कार्यक्रम में भी अपना पूर्ण योगदान देता आ रहा है ।