एल एफ एस पाथाखेड़ा में हर्षोल्लास से मनाया “बाल दिवस”
दिनांक 14 नवंबर 2024दिन
-गुरुवार” पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के शुभ अवसर पर विद्यालय में बाल मेला, हस्त कला एवं विज्ञान प्रदर्शनी के साथ ही छात्रों के लिए रंगोली ,सलाद, बिस्किट टापिंग, नृत्य एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता
का आयोजन किया गया।
संस्था के वरिष्ठ व्याख्याता एम एस कुरैशी से प्राप्त जानकारी अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था प्रमुख सिस्टर मेरीसिलीन, प्राचार्य सिस्टर बिंसी की उपस्थिति में स्कूल कैप्टन निधि कुशवाहा और यश रघुवंशी ने नेहरूजी के रूप में उपस्थित नन्हे बच्चों के साथ चाचा नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। संस्था प्रधान सिस्टर मेरीसिलीन, प्राचार्य सिस्टर बिंसी ने दीप प्रज्वलित कर नेहरू जी के चित्र के समक्ष पूजन किया।
कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद सारनी के अध्यक्ष श्री किशोर बरदे मुख्य अतिथि और श्री के के भावसार, स्वच्छता निरीक्षक नगर पालिका परिषद सारनी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुए और बच्चों को आशीर्वचन प्रदान किया।इस अवसर पर छात्रों से स्नेह जताते हुए मैडम शमीम कुरैशी ने
कविता प्रस्तुत की।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाथाखेड़ा की शिक्षिका श्रीमती चौहान, अभिभावक श्रीमती यादव, श्रीमती देशमुख ने प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका अदा की।
इस अवसर पर संस्था प्रमुख सिस्टर मेरी सिलीन ,
प्राचार्य सिस्टर बिंसी ने प्राथमिक कक्षा के खेल कूद में प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को पुरस्कृत किया।कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन के साथ समापन कुरैशी सर ने किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त शिक्षकों और छात्रों का सहयोग सराहनीय है।







