*बाल दिवस पर प्रोग्रेस प्ले स्कूल आमला में हुआ बाल मेले का आयोजन हुए , रंगा रंग कार्यक्रम*
बाल दिवस पर प्रोग्रेस प्ले स्कूल के नन्हे मुन्हें बच्चे बने विवेकानंद, चाणायक
प्रोग्रेस प्ले स्कूल में बाल दिवस के रूप में मनाते हुए बाल मेला का आयोजन किया गया। गुरुवार को बाल मेला का शुभारंभ मुख्य अतिथि संजय राठौर, हेमंत गुगनानी, लखन यादव, गोपेन्द्र बघेल,दीक्षा सुरजेकर श्रद्धा मालवी, गीता पंडाले प्रधानाचार्या सपना सोनी सहित शाला शिक्षको ने किया। मेला में प्रार्थना, सुविचार, समाचार, कविता पाठ, गाना, शिक्षाप्रद संदेश, राष्ट्रगान शामिल रहा। विद्यार्थियों ने रंगोली, नृत्य, क्रियाकलापों से खूब मनोरंजन किया। मेला में पुजा टिकारे, निकिता डेंगे, लक्ष्मी राठौर, काजल राठौर, नेहा पवार, ललिता रावत , देवेंद्र मालवी आदि का सहयोग रहा। उधर, जेपी विद्या मंदिर में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए।







