बाल दिवस पर भव्य बाल मेले का आयोजन
(सीएम राइज माध्यमिक खंड के छात्रों ने लगाये विभिन्न स्टॉल)
उपस्थित पालकों ने कहा ऐसे आयोजनों से बच्चों में होता है सर्वांगीण विकास
घोड़ाडोंगरी ।नगर के सीएम राइज विद्यालय माध्यमिक खंड में 14 नवंबर को चाचा नेहरू के जन्मदिवस पर बाल मेले का आयोजन किया गया ।सर्वप्रथम चाचा नेहरू के छायाचित्र पर पूजन कर प्रधानपाठक श्री विक्रांत गावंडे ने छात्रों एवं पालकों की उपस्थिति में दोपहर 2:00 बजे मेले का शुभारंभ किया जहां स्कूली छात्राओं ने स्कूल कैंपस में विभिन्न व्यंजन बनाकर स्टॉल लगाए जिसमें पानी पुरी, भेलचाट, इडली, ढोकला सलाद पापड़ समोसे आदि के बाल मेले में स्टॉल लगाये जहां आगंतुक नगरवासी एवं पालकों ने छात्रों से विभिन्न स्टॉल पर जाकर उनके बनाए हुए व्यंजन देखे एवं उनसे खरीदकर खाये। बाल मेले के आयोजन को लेकर छात्रों में सुबह से ही अति उत्साह देखने को मिला ।
मेले में पधारे सभी पालकों ने कहा कि स्कूल में ऐसे आयोजन होने से छात्रों में शिक्षा के साथ-साथ सर्वांगीण विकास भी होता है । बाल मेले को सफल बनाने में प्रधान पाठक श्री विक्रांत गावंडे एवं सीएमराइज विद्यालय के सभी शिक्षको का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।







