*आजाद अध्यापक शिक्षक संघ घोड़ाडोंगरी की कार्यकारिणी का विस्तार हुआ राठौर मैरिज लॉन में..*। *आजाद अध्यापक शिक्षक संघ घोड़ाडोंगरी की बैठक जिला अध्यक्ष विनय सिंह राठौड़ जी की अध्यक्षता एवं जिला पदाधिकारी की उपस्थित में संपन्न…. जिला अध्यक्ष श्री विनय सिंह राठौड़ जी ने संगठन की आगामी रणनीतियों एवं दिसंबर माह में भोपाल में होने वाले प्रांतीय सम्मेलन व अध्यापकों की लंबित समस्याओं के निराकरण के लिए विस्तार पूर्वक मार्गदर्शन प्रदान किया एवं अधिक से अधिक संख्या में भोपाल पहुंचने के लिए आह्वान किया है।। *ब्लॉक अध्यक्ष हेमराज बेले ने बताया कि विकासखंड
घोड़ाडोंगरी के शिक्षकों की लंबित समस्याओं व लंबित भुगतान को लेकर विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं सहायक आयुक्त महोदय व जिलाधीश महोदय को ज्ञापन पत्र सोपा गया है निश्चित समय अवधि में निराकरण न होने पर पुनः स्मरण ज्ञापन पत्र दिए जाएंगे उसके बावजूद भी समस्याएं लंबित रहती है तो संगठन उग्र आंदोलन एवं धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा।।* भाई राजेश गंगारे जी जिला उपाध्यक्ष एवं मुकेश उपरालेजी जिला सचिव , भाई दशरथ धुर्वेजी,,जयपाल बारपेठे जिला संगठन मंत्री की अनुशंसा से, घोड़ाडोंगरी ब्लॉक अध्यक्ष हेमराज बेले के प्रस्ताव पर श्रीमती निर्मला धुर्वे ब्लॉक उपाध्यक्ष महिला इकाई,,श्री लालजी यादव ब्लॉक उपाध्यक्ष, श्री ललित मालवीय जी ब्लॉक उपाध्यक्ष, श्री मदन गोहेजी वि.खं.कोषाध्यक्ष, श्री ध्रुव सिंह ठाकुर जी ब्लॉक
उपाध्यक्ष, राजेश राठौरजी ब्लाक उपाध्यक्ष, द्वारकाप्रसाद नायक जी ब्लाक महासचिव, मनेष देशमुखजी ब्लॉक सहसचिव, ज्ञान सिंह टेकाम ब्लाक महासचिव, गणेश कुमार सलाम ब्लाक सहसचिव, निरंजन कुमार माखाल ब्लाक महासचिव, संजय टेम्रवाल ब्लॉक सहसचिव, राजेश सिनोटिया ब्लाक उपाध्यक्ष,,श्री चेतराम गुलबासेजी जिला सहसचिव, पंकज पाटणकरजी को जिला मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपकर आदरणीय जिला अध्यक्ष विनय सिंह राठौड़ जी द्वारा नियुक्त प्रदान करने पर उपस्थित पदाधिकारी ने जिला नेतृत्व का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया एवं सभी नवनियुक्त जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारी को बहुत-बहुत बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की।* बैठक में श्रीमती निर्मला धुर्वे, राधिका डोंगरे,हेमलता कटारे, वंदना बेले,शीला कटोले,सीमा राठौर सहित विकासखंड के सभी संकुलो से सैकड़ो शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थिति थे।।







